Ancient Sources of Himachal Pradesh History
This topic covers the important ancient sources that reveal the early history of Himachal Pradesh, including coins, inscriptions, copper plates, literature, monuments, travel accounts, and genealogies. It helps in understanding the political and cultural development of ancient Himachal and is highly important for HPPSC, HPAS, and other state exams.
Ancient Sources of Himachal Pradesh History
हि.प्र. (Himachal Pradesh) के प्राचीन इतिहास की जानकारी हमें सिक्कों, शिलालेखों, साहित्य, भवनों, यात्रा–वृत्तांतों और वंशावलियों के अध्ययन से प्राप्त होती है। यद्यपि ये स्रोत सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं, फिर भी ये हिमाचल के इतिहास को समझने में अत्यंत उपयोगी हैं।
The ancient history of Himachal Pradesh can be traced through the study of coins, inscriptions, literature, monuments, travel accounts, and genealogies. Although the sources are limited, they provide valuable insight into the region’s past.
(1) साहित्य / Literature
पुराणों जैसे विष्णु पुराण, मार्कण्डेय पुराण, और स्कन्द पुराण में इस क्षेत्र के निवासियों का उल्लेख मिलता है।
References to the inhabitants of this region are found in the Vishnu Purana, Markandeya Purana, and Skanda Purana.
रामायण, महाभारत, और ऋग्वेद में हिमालय की जनजातियों का वर्णन है।
The Ramayana, Mahabharata, and Rigveda describe tribes living in the Himalayas.
पाणिनी की अष्टाध्यायी, वराहमिहिर की बृहत्संहिता, कालिदास का रघुवंश, विशाखादत्त का मुद्राराक्षस तथा कल्हण की राजतरंगिणी (1149–50 ई.) में भी हिमाचल के क्षेत्रों का उल्लेख है।
Works like Ashtadhyayi by Panini, Brihatsamhita by Varahamihira, Raghuvansha by Kalidasa, Mudrarakshasa by Vishakhadatta, and Rajatarangini by Kalhana (1149–50 AD) also mention Himachal regions.
तारीख–ए–फिरोजशाही और तारीख–ए–फरिस्ता में फिरोजशाह तुगलक द्वारा नगरकोट किले पर आक्रमण का उल्लेख मिलता है।
Tareekh-e-Firozshahi and Tareekh-e-Ferishta mention Firoz Shah Tughlaq’s attack on the Nagarkot Fort.
जहाँगीर के तुजुक–ए–जहाँगीरी में काँगड़ा आक्रमण और तुजुक–ए–तैमूरी में तैमूर लंग के शिवालिक पर आक्रमण की जानकारी मिलती है।
Tujuq-e-Jahangiri gives details of Jahangir’s Kangra invasion, while Tuzuk-e-Taimuri records Timur Lang’s attack on the Shivalik region.
(2) सिक्के / Coins
हि.प्र. में सिक्कों की खोज को हि.प्र. राज्य संग्रहालय की स्थापना के बाद गति मिली।
The study of ancient coins in Himachal gained momentum after the establishment of the State Museum.
भूरी सिंह संग्रहालय (चम्बा) और राज्य संग्रहालय (शिमला) में त्रिगर्त, औदुम्बर, कुलूता और कुनिंद राजवंशों के सिक्के रखे गए हैं।
Coins of the Trigarta, Audumbara, Kuluta, and Kuninda dynasties are preserved in the Bhuri Singh Museum (Chamba) and State Museum (Shimla).
- शिमला संग्रहालय में रखे 12 सिक्के अर्की से प्राप्त हुए।
- हमीरपुर के टप्पामेवा गाँव से अपोलोडोट्स के 21 सिक्के मिले।
- चम्बा के लचोड़ी और सरोल से इंडो–ग्रीक सिक्के प्राप्त हुए।
- कुल्लू का सबसे पुराना सिक्का पहली सदी का है, जिसे राजा विर्यास ने चलाया था।
(3) शिलालेख एवं ताम्रपत्र / Inscriptions & Copper Plates
हि.प्र. के काँगड़ा (पथयार, कनिहारा), हाटकोटी (सूनपुर की गुफा), और मण्डी (सलोणु) के अभिलेखों से सामाजिक–आर्थिक गतिविधियों की जानकारी मिलती है।
Inscriptions from Kangra (Pathyar, Kanihara), Hatkoti (Sunpur cave), and Mandi (Salonu) reveal socio-economic conditions of ancient Himachal.
भूरी सिंह संग्रहालय, चम्बा में 36 अभिलेख रखे हैं जो शारदा और टांकरी लिपियों में लिखे हैं।
The Bhuri Singh Museum houses 36 inscriptions written in Sharda and Tankari scripts.
कुल्लू के शलारु अभिलेख गुप्तकालीन समय की जानकारी देते हैं।
The Shalaru inscriptions of Kullu belong to the Gupta period.
जौनसार–बावर क्षेत्र (टोंस और यमुना नदी के संगम पर) में अशोक का शिलालेख स्थित है।
An Ashokan inscription exists in the Jaunsar-Bawar region at the confluence of Tons and Yamuna rivers.
निरमण्ड में सातवीं शताब्दी का महासामंत समुद्रसेन का ताम्रपत्र पाया गया है।
At Nirmand, a 7th-century copper plate of Mahasamant Samudrasena has been discovered.
(4) भवन / Monuments
हि.प्र. के काँगड़ा किला, भरमौर के मंदिर, सिरमौरी ताल के भग्नावशेष, कामरू, नग्गर, ताबो और की मठ के भवनों से भी इतिहास की झलक मिलती है।
Structures like the Kangra Fort, Bharmaur Temples, ruins of Sirmour Tal, and monasteries of Kamru, Naggar, Tabo, and Key reflect the architectural and cultural heritage of ancient Himachal.
(5) वंशावलियाँ / Genealogies
मूरक्राफ्ट ने सबसे पहले काँगड़ा के राजाओं की वंशावलियों पर कार्य किया।
Moorcroft was the first to study the genealogies of Kangra rulers.
कैप्टन हारकोर्ट ने कुल्लू की वंशावली प्राप्त की।
Captain Harcourt collected genealogical records of Kullu rulers.
कनिंघम ने काँगड़ा, चम्बा, मण्डी, सुकेत और नूरपुर राजघरानों की वंशावलियाँ खोजीं।
Cunningham explored genealogies of Kangra, Chamba, Mandi, Suket, and Nurpur royal families.
(6) यात्रा–वृत्तांत / Travel Accounts
हि.प्र. का सबसे पुराना उल्लेख टॉलेमी ने किया, जिसमें कुलिन्दों का वर्णन मिलता है।
The earliest mention of Himachal is found in Ptolemy’s account describing the Kulindas.
चीनी यात्री ह्वेनसांग (630–644 ई.) ने भारत यात्रा के दौरान कुल्लू और त्रिगर्त का भ्रमण किया।
The Chinese traveler Hiuen Tsang (630–644 AD) visited Kullu and Trigarta.
थॉमस कोरयाट और विलियम फिंच ने जहाँगीर के समय हिमाचल की यात्रा की।
Thomas Coryat and William Finch traveled through Himachal during Jahangir’s reign.
फॉस्टर (1783), विलियम मूरक्राफ्ट (1820–22), और मेजर आर्चर (1829) ने अपने यात्रा–वृत्तांतों में हिमाचल का वर्णन किया।
Foster (1783), William Moorcroft (1820–22), and Major Archer (1829) wrote about Himachal in their travel diaries.
इसके अलावा, अलबरूनी (1030 ई.) ने भी महमूद गजनवी के साथ इस क्षेत्र का उल्लेख किया है।
Additionally, Al-Biruni (1030 AD) also described this region while accompanying Mahmud of Ghazni.
Ancient Sources of Himachal Pradesh History:- One Liner
Q1. हिमाचल प्रदेश के पठियार और कन्हियारा में किस प्रकार के प्राचीन शिलालेख पाए गए हैं?
Answer: पत्थर शिलालेख।
Q1. What type of ancient inscriptions are found at Pathyar and Kanhiara in Himachal Pradesh?
Answer: Stone inscriptions.
Q2. औदुम्बरों के सिक्कों पर किसके चित्र अंकित मिले हैं?
Answer: त्रिशूल और बैल के चित्र अंकित मिले हैं।
Q2. Whose symbols are engraved on the coins of the Audumbaras?
Answer: Trident and bull symbols are engraved.
Q3. किस स्थान पर ऐसी मूर्तियाँ चट्टानों पर अंकित हैं जिनसे सिद्ध होता है कि आदिवासी कोल जाति के लोग हिमाचल प्रदेश में बस गए थे?
Answer: कुमायूँ के चंदेश्वर, सोमेश्वर और छत्तीस की चट्टानों पर ऐसी मूर्तियाँ अंकित हैं।
Q3. At which places are rock carvings found proving that the tribal Kol people settled in Himachal Pradesh?
Answer: On the rocks of Chandeshwar, Someshwar, and Chhattis in Kumaon.
Q4. ताबो गाँव से वर्षों पुरानी ‘ममी‘ किस वर्ष प्राप्त हुई थी?
Answer: यह ममी 1967 में प्राप्त हुई थी।
Q4. In which year was the centuries-old mummy discovered from Tabo village?
Answer: The mummy was discovered in 1967.
Q5. हिमाचल प्रदेश में मानव के आरंभिक पहचान योग्य अवशेष कब पाए गए थे?
Answer: मानव के आरंभिक पहचान योग्य अवशेष 1955 ई. में पाए गए थे।
Q5. When were the earliest identifiable remains of humans found in Himachal Pradesh?
Answer: The remains were found in 1955.
Q6. पत्थर के हथियार किस वर्ष और किसने खोजे थे?
Answer: 1955 में बी.बी. लाल और जी.सी. महापात्रा द्वारा (कांगड़ा में) खोजे गए थे।
Q6. In which year and by whom were the stone tools discovered?
Answer: They were discovered in 1955 by B.B. Lal and G.C. Mahapatra in Kangra.
Q7. कुल्लू के राजाओं की वंशावली में बदलाव 1869-71 के दौरान किसने किए थे?
Answer: कुल्लू के राजाओं की वंशावली में बदलाव कैप्टन हारकोर्ट ने 1869-71 के दौरान किए थे।
Q7. Who revised the genealogy of Kullu kings during 1869–71?
Answer: Captain Harcourt revised the genealogy during 1869–71.
Q8. किसने काँगड़ा, नूरपुर, मण्डी, सुकेत, चम्बा और राजौरी के राजाओं की वंशावली प्रकाशित की थी?
Answer: अलेक्ज़ेंडर कनिंघम ने इन राज्यों की वंशावली प्रकाशित की थी।
Q8. Who published the genealogies of Kangra, Nurpur, Mandi, Suket, Chamba, and Rajouri rulers?
Answer: Alexander Cunningham published the genealogies of these states.
Q9. पहाड़ी राज्यों की वंशावली की ओर सबसे पहले ध्यान आकर्षित करने वाले विद्वान कौन थे?
Answer: विलियम मूरक्राफ्ट सबसे पहले इस दिशा में ध्यान आकर्षित करने वाले विद्वान थे।
Q9. Which scholar was the first to draw attention to the genealogies of hill states?
Answer: William Moorcroft was the first scholar to draw attention to them.
Q10. पठियार और कन्हियारा के शिलालेखों में पुनः बदलाव किसने किए थे?
Answer: पठियार और कन्हियारा के शिलालेखों में पुनः बदलाव स्टेन कोनौ ने किए थे।
Q10. Who made further modifications in the inscriptions of Pathyar and Kanhiara?
Answer: Sten Konow made the modifications.
Ancient Sources of Himachal Pradesh History:- MCQ
प्रश्न 1. चम्बा रियासत के पास 150 से अधिक ताम्र पत्र स्वत्व संलेख हैं। इनमें लगभग कितने मोहम्मडन (मुस्लिम) काल से भी पहले के हैं?
Question 1. The princely state of Chamba possesses more than 150 copper-plate land grant inscriptions. How many of them belong to the pre-Mohammedan (Muslim) period?
A. शून्य / None
B. दो / Two
C. पाँच / Five
D. सात / Seven
उत्तर / Answer: (A) शून्य / None
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किस रियासत के पास 150 से अधिक ताम्र–पत्र स्वत्व–संलेख हैं?
Question 2. Which of the following princely states possesses more than 150 copper-plate land grant inscriptions?
A. काँगड़ा / Kangra
B. चम्बा / Chamba
C. बुशहर / Bushahr
D. सिरमौर / Sirmaur
उत्तर / Answer: (B) चम्बा / Chamba
प्रश्न 3. हिमाचल प्रदेश के राणाओं और ठाकुरों के बारे में कौन–से मुख्य सूचना स्रोत हैं?
Question 3. What are the main sources of information about the Ranas and Thakurs of Himachal Pradesh?
A. राजतरंगिनी / Rajatarangini
B. बैजनाथ की प्रशस्तियाँ / Inscriptions of Baijnath
C. चम्बा रियासत के शिलालेख / Inscriptions of Chamba State
D. उपर्युक्त सभी / All of the above
उत्तर / Answer: (D) उपर्युक्त सभी / All of the above
प्रश्न 4. एक ताम्रपत्र के अनुसार विक्रमी संवत् 1717 चम्बा शहर, शक संवत् के अनुसार किस वर्ष में पड़ेगा?
Question 4. According to a copper-plate inscription, Vikram Samvat 1717 of Chamba city corresponds to which year in Shaka Samvat?
A. 1582
B. 1592
C. 1602
D. 1612
उत्तर / Answer: (A) 1582
प्रश्न 5. चकली ताँबे के सिक्के जो 10वीं शताब्दी के आसपास मौजूद थे, हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र से संबंधित थे?
Question 5. The Chakli copper coins that existed around the 10th century belonged to which region of Himachal Pradesh?
A. बिलासपुर / Bilaspur
B. काँगड़ा / Kangra
C. चम्बा / Chamba
D. कुल्लू / Kullu
उत्तर / Answer: (C) चम्बा / Chamba
प्रश्न 6. हिमाचल प्रदेश में प्राचीन अभिलेख किस एक प्राचीन लिपि में उत्कीर्ण नहीं किए गए हैं?
Question 6. The ancient inscriptions of Himachal Pradesh were not engraved in which one of the following ancient scripts?
A. ब्राह्मी / Brahmi
B. शारदा / Sharda
C. इंडो–ग्रीक / Indo-Greek
D. नागरी / Nagari
उत्तर / Answer: (C) इंडो–ग्रीक / Indo-Greek
प्रश्न 7. सोहन घाटी, जो 40 हजार वर्ष पूर्व पुराने औजारों की खुदाई के लिए प्रसिद्ध थी, अब कहाँ स्थित है?
Question 7. The Sohan Valley, once famous for excavation of ancient tools dating back 40,000 years, is now located in which country?
A. तिब्बत / Tibet
B. नेपाल / Nepal
C. पाकिस्तान / Pakistan
D. अफगानिस्तान / Afghanistan
उत्तर / Answer: (C) पाकिस्तान / Pakistan
प्रश्न 8. औदुम्बरों शासकों के सिक्कों पर कौन–सी आकृति पाई गई है?
Question 8. Which symbol is found on the coins of the Audumbara rulers?
A. कमल / Lotus
B. त्रिशूल / Trident
C. मोर / Peacock
D. शंख / Conch
उत्तर / Answer: (B) त्रिशूल / Trident
प्रश्न 9. 20वीं शताब्दी में कुलिंद राज्य के सिक्के किन स्थानों पर प्राप्त हुए?
Question 9. In the 20th century, the coins of the Kulinda kingdom were found at which places?
A. कालका / Kalka
B. नागरकोट / Nagarkot
C. अम्बाला व सहारनपुर / Ambala and Saharanpur
D. नालागढ़ / Nalagarh
उत्तर / Answer: (C) अम्बाला व सहारनपुर / Ambala and Saharanpur
प्रश्न 10. कुलिंदों के सिक्कों पर किसकी आकृति पाई गई है?
Question 10. Which figure is depicted on the coins of the Kulindas?
A. वीणा के साथ सरस्वती / Goddess Saraswati with Veena
B. कमल के साथ विष्णु / Lord Vishnu with Lotus
C. त्रिशूल के साथ शिव / Lord Shiva with Trident
D. वज्र के साथ इन्द्र / Lord Indra with Vajra
उत्तर / Answer: (C) त्रिशूल के साथ शिव / Lord Shiva with Trident
प्रश्न 11. काँगड़ा के पठियार और कन्हियारा के प्राचीन चट्टानी शिलालेख किस लिपि में हैं?
Question 11. The ancient rock inscriptions of Pathiyar and Kanhiara in Kangra are written in which scripts?
A. ब्राह्मी और टांकरी / Brahmi and Tankari
B. खरोष्ठी और टांकरी / Kharosthi and Tankari
C. ब्राह्मी और खरोष्ठी / Brahmi and Kharosthi
D. खरोष्ठी और फारसी / Kharosthi and Persian
उत्तर / Answer: (C) ब्राह्मी और खरोष्ठी / Brahmi and Kharosthi
हमारे बारे में – Himexam.com
Himexam.com हिमाचल प्रदेश व अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक विश्वसनीय पोर्टल है। यहाँ आपको नवीनतम HP Govt Jobs, All India Jobs, HP GK, करेंट अफेयर्स, वन लाइनर प्रश्न, जिलेवार GK और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र की जानकारी एक ही जगह मिलती है। हमारी कोशिश है कि हर अभ्यर्थी को सही और समय पर अध्ययन सामग्री मिले।





