Demographic Data Of Lahaul Spiti District
||Demographic Data Of Lahaul Spiti District||census 2011 highlights of Lahaul Spiti district||Population of Lahaul Spiti District||
![]() |
| Demographic Data Of Lahaul Spiti District |
लाहौल-स्पीति की जनसंख्या 1901 ई. में 12,392 थी जो 1951 में बढ़कर 15,338 हो गई | वर्ष 1971 ई. में लाहौल-स्पीति की जनसंख्या 27,568 थी जो वर्ष 2011 में बढ़कर 31,528 हो गई | लाहौल-स्पीति का लिंगानुपात 2011 में 916 हो गया | वर्ष 2001-2011 में लाहौल-स्पीति लिंगानुपात में सर्वाधिक (+114 वृद्धि) वृद्धि दर्ज करने वाला जिला था | उसका लिंगानुपात 2011 में 802 से बढ़कर 916 हो गया | शिशु लिंगानुपात (0-6 वर्ष) में लाहौल-स्पीति 2011 में 1013 लिंगानुपात के साथ न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि भारत के सभी जिलों में प्रथम स्थान पर आया है | लाहौल-स्पीति में कुल 521 गाँव है जिसमें 287 आबाद गाँव है | लाहौल-स्पीति में 41 ग्राम पंचायतें हैं |

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.







