Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

Geography of Kinnaur District

Facebook
WhatsApp
Telegram

Geography of Kinnaur District


||Geography Of Kinnaur||Geography Of Kinnaur in hindi||

Geography of Kinnaur District
Geography of Kinnaur District


1. भौगोलिक स्थिति – 
किन्नौर हिमाचल प्रदेश के पूर्व में स्थित जिला है | किन्नौर के पूर्व में तिब्बत, दक्षिण में उत्तराखण्ड, पश्चिम में कुल्लू, दक्षिण और दक्षिण पश्चिम में शिमला तथा उत्तर पश्चिम में लाहौल-स्पीति जिलें स्थित है | जास्कर किन्नौर और तिब्बत के बीच सीमा निर्धारण करता है | किन्नौर और तिब्बत की सीमा परेछू से शुरू होकर शिपकिला, रैन्सो, शिमडोंग और गुमरंग दर्रों से होकर गुजरती है |


2. घाटियाँ – सतलुज घाटी किन्नौर की सबसे बड़ी घाटी है | हांगरांग घाटी स्पीति नदी के साथ स्थित है जो खाब गाँव के पास सतलुज में मिलती है | सुनाम या रोपाघाटी रोपा नदी द्वारा बनती है | बस्पा घाटी को सांगला घाटी भी कहा जाता है | यह घाटी बस्पा नदी द्वारा निर्मित होती है | यह किन्नौर की सबसे सुंदर घाटी है | कामरू गाँव सांगला घाटी में स्थित है | टिडोंग घाटी टिडोंग नदी द्वारा निर्मित होती है | भाभा किन्नौर का सबसे बड़ा गाँव है जो भाभा घाटी में स्थित है |

3. नदियाँ – सतलुज नदी किन्नौर को दो बराबर भागों में बाँटती है | सतलुज को तिब्बत में जुगंति और मुकसुंग के नाम से जाना जाता है | रोपा नदी शियाशू के पास सतलुज नदी में मिलती है | कसांग, तैती, यूला, मुलगुन, स्पीति और बस्पा सतलुज की किन्नौर में प्रमुख सहायक नदियाँ है |

4. झीलें – नाको (हांगरांग तहसील में स्थित) और सोरंग (निचार तहसील में स्थित) किन्नौर की प्रमुख झीलें है |

5. वन – नियोजा वृक्ष पूरे देश में केवल किन्नौर में पाया जाता है |

Advertisement
Download Himexam.com Android App
Download Himexam.com Android App


                                    Join Our Telegram Group
1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.