Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

History Of Kinnaur District

Facebook
WhatsApp
Telegram

History Of Kinnaur District

||History Of Kinnaur|| History Of Kinnaur In Hindi||
History Of Kinnaur District
History Of Kinnaur District


1. प्राचीन इतिहास – वर्तमान किन्नौर प्राचीन रियासत बुशहर का हिस्सा रहा है | किन्नौर की आदिम जाति की उत्पति दैविक लीला से हुई मानी जाती है | अमरकोश ग्रंथ में किन्नर जाति का वर्णन मिलता है | हिन्दूधर्म ग्रंथ में किन्नर लोगों को अश्वमुखी और किम + नर: (किस प्रकार का नर) कहा गया है | तिब्बती लोग किन्नौर को खुनू कहते हैं | लद्दाख में किन्नौर, बुशहर और कामरू को मोने कहा जाता है | किन्नौर के निवासी प्राचीन काल में खस थे | किन्नौर राजपूत जो खसों की उपजातियाँ थी | कनैत और जड़ में विभाजित हो गई थी |

पाण्डवों ने 12 वर्षों का वनवास किन्नौर में बिताया था | कालिदास ने अपनी पुस्तक कुमारसंभव में किन्नरों का वर्णन किया है | वायु पुराण में किन्नरों को महानंद पर्वत का निवासी बताया गया है |

रियासत की स्थापना – बनारस के चन्द्रवंशी राजा प्रद्युम्न ने कामरू में राजधानी स्थापित कर बुशहर रियासत की नींव रखी |

बौद्ध धर्म का आगमन – सातवीं से दसवीं सदी के बीच तिब्बत के गूगे साम्राज्य के प्रभाव में आकर किन्नौर में बौद्ध धर्म और भोटिया भाषा का प्रभाव पड़ा था |

2. मध्यकालीन इतिहास – बुशहर रियासत बिलासपुर और सिरमौर के साथ शिमला पहाड़ी राज्यों की तीन प्रमुख शक्तियों में से एक थी |

राजा चतर सिंह बुशहर रियासत का 110वाँ शासक था | चतर सिंह ने अपनी राजधानी कामरू से सराहन स्थानांतरित की थी | राजा चतर सिंह का पुत्र केहरी सिंह रियासत का सबसे प्रभावी शासक था जिसे ‘अजानबाहु’ भी कहा जाता है , उसे मुगल बादशाह औरंगजेब ने ‘छत्रपति’ की उपाधि दी |चतर सिंह के प्रपौत्र कल्याण सिंह ने कल्याणपुर शहर को अपनी राजधानी बनाया |

3. आधुनिक इतिहास –

गोरखा आक्रमण – केहर सिंह की मृत्यु के बाद उसका नाबालिग पुत्र महेंद्र सिंह गद्दी पर बैठा | गोरखों ने 1803 से 1815 तक बुशहर रियासत पर आक्रमण कर सराहन पर कब्जा कर लिया | राजा महेंद्र सिंह ने कामरू में अपना डेरा जमाया | वजीर टिक्का राम और बदरी प्रसाद ने गोरखों के विरुद्ध युद्ध का नेतृत्व किया | सतलुज नदी पर बने वांगतू पुल को तोड़कर गोरखों के आक्रमण को रोका गया |

Advertisement
Download Himexam.com Android App
Download Himexam.com Android App


                                    Join Our Telegram Group
1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.