Himachal Pradesh during the Gupta Period
This topic covers the important ancient History that reveal the early history of Himachal Pradesh, including coins, inscriptions, copper plates, literature, monuments, travel accounts, and genealogies. It helps in understanding the political and cultural development of ancient Himachal and is highly important for HPPSC, HPAS, and other state exams.
Also Read:- Ancient Source Of Himachal Pradesh History
Himachal Pradesh during the Gupta Period
गुप्तकाल भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम युग माना जाता है, जब कला, साहित्य, धर्म और संस्कृति ने अत्यधिक प्रगति की। हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय जनपदों पर भी इस काल का गहरा प्रभाव पड़ा।
हिंदी में विवरण:
श्रीगुप्त के पोते चंद्रगुप्त प्रथम ने 319 ईस्वी में गुप्त साम्राज्य की नींव रखी। उनके पुत्र समुद्रगुप्त, जिन्हें भारत का नेपोलियन कहा जाता है, ने 340 ईस्वी में कई पर्वतीय जनपदों को जीतकर अपना प्रभुत्व स्थापित किया।
हरिषेण की इलाहाबाद प्रशस्ति (प्रयाग प्रशस्ति) में उल्लेख मिलता है कि समुद्रगुप्त ने भद्र, त्रिगर्त, औदुम्बर, कुल्लूत और कार्तिकपुर जनपदों को पराजित किया। सभी राजाओं ने उसकी अधीनता स्वीकार कर उसे कर देना शुरू किया।
कुलिन्द जनपद का उल्लेख इसमें नहीं है — संभवतः वह पहले ही चंद्रगुप्त प्रथम के शासनकाल में गुप्त साम्राज्य के अधीन आ चुका था।
समुद्रगुप्त ने पर्वतीय राज्यों को आंतरिक स्वतंत्रता दी, जिससे वे अपनी शक्ति और सुरक्षा बनाए रख सके। बाद में कुमारगुप्त के पुत्र स्कंदगुप्त ने हूणों को पराजित कर गुप्त साम्राज्य की प्रतिष्ठा को बनाए रखा, लेकिन उनके बाद साम्राज्य का पतन शुरू हो गया।
हूणों के आक्रमण को गुप्त साम्राज्य के पतन का प्रमुख कारण माना जाता है।
कालीदास ने इसी काल में कुमारसंभव और मेघदूत की रचना की, जिनमें हिमालय का सुंदर वर्णन मिलता है।
इस काल में हिमालयी प्रदेशों में हिंदू धर्म का प्रभाव बढ़ा और कई मंदिरों का निर्माण हुआ।
In English:
The Gupta Period is regarded as the Golden Age of Indian history, marked by great progress in art, literature, religion, and culture. Himachal Pradesh’s hilly regions were also influenced by this era.
Chandragupta I, grandson of Shri Gupta, founded the Gupta Empire in 319 AD. His son Samudragupta, often called the Napoleon of India, conquered several hill states around 340 AD.
According to Harishena’s Allahabad (Prayag) Inscription, Samudragupta defeated the kingdoms of Bhadra, Trigarta, Audumbara, Kulluta, and Kartikapura. These rulers accepted his suzerainty and paid tribute like feudal lords.
The Kulinda region was not mentioned — possibly because it had already come under Gupta control during Chandragupta I’s reign.
Samudragupta allowed the hill states internal autonomy, enabling them to maintain local power and defense. Later, Skandagupta, son of Kumaragupta, defeated the Huns and preserved the empire’s prestige. However, after his reign, the empire began to decline — mainly due to Huna invasions.
The great poet Kalidasa composed Kumarasambhava and Meghaduta during this period, both of which gloriously describe the Himalayas.
During the Gupta era, Hinduism spread widely in the hill regions, leading to the construction of many temples.
Himachal Pradesh during the Gupta Period :- One Liner
1. समुद्रगुप्त ने किस शताब्दी में हिमाचल प्रदेश के नवगठित राज्यों को अपने अधीन किया था?
➡️ उत्तर: चौथी शताब्दी।
In which century did Samudragupta bring the newly formed hill states of Himachal Pradesh under his control?
➡️ Answer: 4th Century.
2. समुद्रगुप्त ने किस वर्ष हिमाचल प्रदेश के स्थानीय शासकों को अपनी प्रभुता स्वीकार करने की चुनौती भेजी थी?
➡️ उत्तर: 340 ईस्वी।
In which year did Samudragupta challenge the local rulers of Himachal Pradesh to accept his supremacy?
➡️ Answer: 340 AD.
3. किस गुप्त सम्राट ने हिमाचल प्रदेश के राजाओं को अपना प्रभुत्व स्वीकार करने अथवा लड़ने की चुनौती दी थी?
➡️ उत्तर: समुद्रगुप्त।
Which Gupta emperor challenged the rulers of Himachal Pradesh to either accept his authority or face war?
➡️ Answer: Samudragupta.
Himachal Pradesh during the Gupta Period :- MCQ
1. किस भारतीय सम्राट ने कुलिन्दों, यौधेयों व अर्जुनेयों को अपनी सम्प्रभुता स्वीकार करने के लिए बाध्य किया था?
(A) चन्द्रगुप्त मौर्य
(B) समुद्रगुप्त ✅
(C) महापद्म नंद
(D) कनिष्क
Which Indian emperor forced the Kulindas, Yaudheyas, and Arjunayanas to accept his supremacy?
(A) Chandragupta Maurya
(B) Samudragupta ✅
(C) Mahapadma Nanda
(D) Kanishka
हमारे बारे में – Himexam.com
Himexam.com हिमाचल प्रदेश व अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक विश्वसनीय पोर्टल है। यहाँ आपको नवीनतम HP Govt Jobs, All India Jobs, HP GK, करेंट अफेयर्स, वन लाइनर प्रश्न, जिलेवार GK और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र की जानकारी एक ही जगह मिलती है। हमारी कोशिश है कि हर अभ्यर्थी को सही और समय पर अध्ययन सामग्री मिले।





