Himachal Pradesh Geography Question Answer Set-3

Facebook
WhatsApp
Telegram

Himachal Pradesh Geography Question Answer Set-3

||Himachal Pradesh Geography Question Answer Set-3||HP Geography Question Answer Set-3||



  • हिमाचल प्रदेश में सबसे आर्द्र स्थान कौन-सा है (सबसे अधिक वर्षा वाला) –धर्मशाला (3400 मि.मी. )
  • हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में भरपूर वर्षा होती है? –काँगड़ा और चम्बा।
  •  ‘दरांगटी’ वन्य जीव विहार स्थित है? –शिमला जिले में।
  • शिल्ली जीव-जन्तु शरणस्थल हिमाचल प्रदेश के किस शहर के पास है? –सोलन (1963 में स्थापित )
  • सिंबलबाड़ा नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के किस नगर के निकट है? –पावंटा साहिब। 
  •  गोविंद सागर वन्यजीव विहार का मण्डी और बिलासपुर जिले में नियंत्रण कौन करता है? –भाखड़ा मैनेजमेन्ट बोर्ड।
  •  धौलाधार फार्म फॉरेस्ट्री परियोजना किस देश के साथ मिलकर चलाई जा रही है? –जर्मनी।
  • हि.प्र. की किस घाटी में अल्पाइन प्रकार के पेड़ पाए जाते हैं? –स्पीति घाटी में।
  • इंदरकिला राष्ट्रीय पार्क किस जिले में स्थित है? –कुल्लू।
  • कर्नल शेर जंग राष्ट्रीय पार्क स्थित है। –सिम्बलवाड़ा (सिरमौर)
  • मझाठल वन्यजीव अभयारण्य स्थित है। –सोलन और शिमला जिले में।
  •  हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी कौन-सा है? –जाजुराना। (Western Taragopan पूर्व में मोनाल था)
  • हिमाचल प्रदेश का राजकीय (राज्य) पुष्प क्या है? –गुलाबी बुरांश।
  •  राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार हिमाचल प्रदेश जैसे पर्वतीय राज्य के भौगोलिक भू-भाग का कितना प्रतिशत वनाच्छादित होना चाहिए-50% 
  •  हिमालय में कियांग पशु कहाँ पाया जाता है? –किन्नौर और लाहौल-स्पीति।
  •  कस्तूरी मृग प्रजनन केन्द्र कहाँ पर स्थित है? –कुफरी।
  • वर्ष 2005 में हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी कौन-सा था? –मोनाला
  • हिमाचल प्रदेश का राजकीय पशु (2005 में) कौन-सा था? –कस्तूरी मृग ( वर्तमान में बांनी तेढुंआ )।
  • हि.प्र. के किस जिले में सबसे कम वनों का प्रतिशत है? – लाहौल-स्पीति (1.39%)
  • वन्य जीव शिकार पर हिमाचल प्रदेश में पूर्ण प्रतिबंध लगा। –1983 में।
  • हि.प्र. का राज्य वृक्ष है? –देवदार।
  • हिमाचल प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग कितने प्रतिशत वनों के अंतर्गत आता है? -66.5% (37033 वर्ग किमी.)
  • हिमालयन बोटेनिकल गार्डन’ कहाँ पर स्थित है? –कुफरी ( शिमला)
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा वन्यजीव अभयारण्य कौन-सा है? -शिल्ली।
  • कालाटोप खजियार’ वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है? – चम्बा जिले में।
  • कँवर वन्यजीव अभयारण्य’ किस जिले में स्थित है? –कुल्लू।
  • हि.प्र. में शेरों की सफारी स्थित है? –रेणुका में।
  • हिमाचल प्रदेश में शेर संरक्षण उद्यान कहाँ है? –सिरमौर , रेणुका में।
  • पिन घाटी नेशनल पार्क है। –लाहौल-स्पीति में।
  • हिमाचल प्रदेश का जुलोजिकल पार्क (चिड़ियाघर) शिमला जिले के किस स्थान पर है? –टूटीकण्डी (शिमला )।
  • ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय पार्क (754 वर्ग कि.मी.) कुल्लू के कौन-कौन-से क्षेत्र के अंतर्गत् है? –शमशी, सैंज, बंजार (कुल्लू)



                                    Join Our Telegram Group

1 thought on “Himachal Pradesh Geography Question Answer Set-3”

Comments are closed.

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!