Search
Close this search box.

Himachal Pradesh Vidhan Sabha

Facebook
WhatsApp
Telegram

Himachal Pradesh Vidhan Sabha

||Himachal Pradesh Vidhan Sabha||vidhan sabha seats in hp||

Himachal Pradesh Vidhan Sabha
Himachal Pradesh Vidhan Sabha

वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं | काँगड़ा जिले में प्रदेश विधानसभा के सर्वाधिक 15 निर्वाचन क्षेत्र हैं | किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में विधानसभा के मात्र एक-एक क्षेत्र हैं | क्षेत्रफल की दृष्टि से शिमला सुरक्षित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र प्रदेश का सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र है | क्षेत्रफल की दृष्टि से लाहौल स्पीति सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है | इसका क्षेत्रफल 13835 वर्ग किमी. है | लाहौल स्पीति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मतदाताओं की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है | किन्नौर जिले का ‘का’ मतदान केंद्र हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा मतदान केंद्र है | यहाँ केवल 16 पंजीकृत मतदाता हैं | लाहौल-स्पीति का ‘हिक्किम’ एशिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है, इसकी ऊंचाई 15000 फुट है | काँगड़ा जिले में 15, मण्डी जिले में 10, शिमला जिले में 8, ऊना जिले में 5, सोलन जिले में 5, सिरमौर जिले में 5, हमीरपुर जिले में 5,चम्बा जिले में 5, बिलासपुर जिलेमें 4, कुल्लू जिले में 4, किन्नौर जिले में 1 और लाहौल-स्पीति जिले में 1 में विधानसभा क्षेत्र हैं |

||Himachal Pradesh Vidhan Sabha||vidhan sabha seats in hp||

विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव –

(क) विधानसभा अध्यक्ष – जयवंत राम हिमाचल प्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष थे | वे 1952 से 1956 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे | ठाकुर सेन नेगीहिमाचल प्रदेश विधानसभा में सबसे अधिक अवधि तक अध्यक्ष रहे | वे 1979 से 1982, 1982 से 1984 और 1990 से 1993 तक 3 बार अध्यक्ष बने | श्रवण कुमार 1977 से 1979 तक केवल 2 वर्षों तक अध्यक्ष रहे | विद्या स्टोक्स प्रदेश विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष बनी | वे 1985 से 1990 तक इस पद पर कार्यरत रही |

(ख) विधानसभा उपाध्यक्ष – हिमाचल प्रदेश विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कृष्णचंद्र थे | वे इस पद पर 1952 से 1956 तक रहे |

(ग) विधानसभा सचिव (सेक्रेटरी) – एन. सी. नंदी प्रदेश विधानसभा के प्रथम सचिव थे | वे इस पद पर सबसे कम अवधि तक रहे | उन्होंने इस पद पर केवल 15 दिन कार्य किया | ठियोग के लक्ष्मण सिंह कश्यप जुलाई, 1987 से फरवरी 1995 तक करीब 8 वर्ष तक की सर्वाधिक लम्बी अवधि तक इस पद पर रहे |

(घ) मुख्य सचिव – के. एल. मेहता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पहले मुख्य सचिव थे |

Read More:- ||Himachal Pradesh Lok Sabha||Himachal Pradesh Rajya Sabha||

||Himachal Pradesh Vidhan Sabha||vidhan sabha seats in hp||

Join our whatsapp Group 

Himexam official logo
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!