Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

HP Giriraj Current Affairs January 2025

HP Giriraj Current Affairs January 2025

Facebook
WhatsApp
Telegram

HP Giriraj Current Affairs January 2025

Giriraj Current Affairs January 2025:- The Giriraj is a prominent newspaper in Himachal Pradesh, India. It is published by the state government and serves as a key medium for disseminating news and information related to the state.

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

Himachal Pradesh HP Giriraj Current Affairs January 2025

HP Giriraj Current Affairs January week 2025

सेमीकंडक्टर (अर्द्धचालक) क्या है ? अर्द्धचालक एक ऐसा पदार्थ है जिसमें विशिष्ट विद्युत गुण होते हैं, जो इसे कम्प्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए आधार के रूप में काम करने में सक्षम बनाते हैं। यह आमतौर पर एक ठोस रासायनिक तत्त्व या यौगिक होता है, जो कुछ स्थितियों में बिजली का संचालन करता है, लेकिन अन्य स्थितियों में नहीं। यह इसे विद्युत प्रवाह और रोजमर्रा के विद्युत उपकरणों को नियंत्रित करने के लिए एक आदर्श माध्यम बनाता है।

एग्री-वोल्टेइक खेती क्या है ? एग्री-वोल्टेइक खेती, जिसे एग्रीसोलर या दोहरे उपयोग वाली और सौर खेती के रूप में भी जाना जाता है। यह खेती में फोटोवोल्टेइक प्रणालियों को कृषि पद्धतियों के साथ एकीकृत करती है। यह एक ही भू-खण्ड पर फसलों और सौर पैनलों के सह-अस्तित्व से भूमि-उपयोग दक्षता को अधिकतम करती है। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के सातवें सत्र के दौरान एग्री-वोल्टेइक प्रणालियों के व्यवहारिक कार्यान्वयन को प्रदर्शित करने के लिए नजफगढ़ में एक फार्म स्थापित किया गया, जो मुख्य रूप से कृषि और सौर ऊर्जा उत्पादन दोनों के लिए भूमि के एक साथ उपयोग पर केन्द्रित है, इसे ही सामूहिक रूप से एग्री-वोल्टेइक खेती का नाम दिया गया है।

सिकल सेल रोग क्या है ? सिकल सेल रोग (एससीडी) एक आनुवांशिक बीमारी है जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं (आरबीसी) असामान्य रूप से हंसिए जैसा आकार ले लेती हैं। अनियमित आकार की ये कोशिकाएं रक्त वाहिकाओं को अवरुद्ध कर कई तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित जटिलताएं पैदा कर सकती हैं। खून में चार प्राथमिक तत्त्व होते हैं प्लाज्मा, आरबीसी, श्वेत रक्त कोशिकाएं (डब्ल्यूबीसी) और प्लेटलेट्स। हीमोग्लोबिन आरबीसी में पाया जाने वाला एक प्रोटीन आधारित अणु है। यह हमारे शरीर में ऑक्सीजन का वाहक होने के साथ ही खून को लाल रंग देता है। सामान्य आरबीसी आकार में उभयोत्तल होती हैं। उनमें नाभिका नहीं होती और अपने लचीलेपन की बदौलत वे आसानी से आकार बदल सकती हैं। आरबीसी की अनुकूलन क्षमता उसे उन धमनियों में बहने में सक्षम बनाती है जो सबसे सूक्ष्म रक्त वाहिकाएं हैं।

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस:- ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) श्वसन वायरस में से एक है जो सभी उम्र के लोगों में विशेष रूप से सर्दियों और शुरूआती वसंत के महीनों के दौरान संक्रमण का कारण बन सकता है। इस वायरस की पहचान वर्ष 2001 में हुई थी। इसकी रोकथाम के लिए साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोना, बिना धुले हाथों से अपनी आंखें, नाक या मुंह को छूने से बचना, ऐसे लोगों के साथ निकट संपर्क से बचना जिनमें बीमारी के लक्षण दिख रखे हों, खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को ढकना आदि शामिल है।

 

 

 

1.हिमाचल के किस शहर को छोटा मुरादाबाद के नाम से भी जाना जाता है?
Answer:-गंगथ
2. ‘रतेश’ ठकुराई किस पहाड़ी रियासत की जागीर थी ?
Answer:-क्योंथल
3. भागा घाटी का स्थानीय नाम क्या है?
Answer:-गाहर
4. रासा और क्रासा हिमाचल के किस क्षेत्र के नृत्य हैं?
Answer:-सिरमौर
5. भृगु झील हिमाचल के किस स्थान पर स्थित है?
Answer:-कुल्लू
6. ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ कब मनाया जाता है?
Answer:-दो अक्तूबर
7. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से बी.ए. की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कौन थे ?
Answer:-श्यामजी कृष्ण वर्मा (सन् 1883)
8. ‘साइलेंट वैली’ भारत के किस राज्य में स्थित है?
Answer:-केरल
9.’ग्रेट बैरियर रीफ’ किस महाद्वीप में स्थित है?
Answer:-ऑस्ट्रेलिया
10. वर्ष 2024 का साहित्य अकादमी पुरस्कार किस हिंदी कवयित्री को दिया गया है ?
Answer:-गगन गिल
11. विश्व बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है ?
Answer:-वाशिंगटन डीसी
12. ‘ईरानी ट्रॉफी’ किस खेल से सम्बंधित है ?
Answer:-क्रिकेट
13. भारत की पहली महिला विदेश मंत्री कौन थी ?
Answer:-सुषमा स्वराज
14 . ‘नौ दो ग्यारह होना’ मुहावरे का क्या अर्थ है ?
Answer:-भाग जाना
15. किस जानवर के दूध में सबसे अधिक प्रोटीन होता है?
Answer:-भेड़
16. दुनिया का सबसे बड़ा फल कौन सा है??
Answer:-कटहल (जैकफ्रूट)

17. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश किन्हें नियुक्त किया गया है ?
Answer:-जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया
18. हिमाचल प्रदेश के कितने विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बन रहे है?
Answer:-छः विधानसभा, 
19. हिमाचल प्रदेश में कितने शिक्षण संस्थानों को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाया गया है?
Answer:348
20. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के एक दिवसीय फार्मेट की खिलाडी तनुजा कंवर हिमाचल के किस जिले से सम्बन्धित है ?
Answer:शिमला
21. हिमाचल प्रदेश में बहने वाली सबसे छोटी नदी कौन सी है?
Answer:यमुना
22. किसकी जयंती को भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है ?
Answer:-मौलाना अबुल कलाम आजाद (11 नवम्बर)
23. 73 वीं मिस यूनिवर्स खिताब की विजेता विक्टोरिया केजर थेलविग किस देश से सम्बन्धित है ?
Answer:-डेनमार्क
24. ऋग्वेद का सातवां मंडल किस वंश से सम्बन्धित है?
Answer:-. वशिष्ठ
25. वर्ष 1906 में ‘डिप्रेस्ड क्लास मिशन’ की नींव किसने रखी थी ?
Answer:-वी.आर. शिंदे
26. भारत में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई थी ?
Answer:- 28 जनवरी, 1950 को,
27. भारत में ‘राष्ट्रीय जैव विविधता अधिनियम’ कब लागू हुआ था ?
Answer:-. वर्ष 2002 में
28. डम्पा टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
Answer:-मिजोरम
29. भारत में पी पी पी मॉडल का अध्ययन और मूल्यांकन करने के लिए किस समिति का गठन किया गया था ?
Answer:-. केलकर समिति
30. किन तंरगों को ऊष्मा तरंगे भी कहा जाता है?
Answer:-. इन्फ्रारेड तरंगे
31. बेटन कप किस खेल से सम्बन्धित प्रतियोगिता है?
Answer:-. हॉकी
 32. पहली सोशल मीडिया साईट कौन सी थी ?
Answer:-. सिक्स डिग्रीज
33. ‘सिंधूरा’ किस फल की किस्म है?
Answer:-आम

34. मंडी प्रजामंडल के अध्यक्ष कौन थे ?
Answer:-स्वामी पूर्णानंद
35. ‘झांकी’ हिमाचल के किस जिले का लोकनृत्य है?
Answer:-चंबा
36. उर्दू पत्रिका ‘फिक्रो-फन’ का प्रकाशन वर्ष 1984 में किस विभाग द्वारा किया गया था ?
Answer:-भाषा एवं संस्कृति विभाग (हिमाचल प्रदेश)
37. एडवर्ड डायर ने भारत की पहली डिस्टिलरी की स्थापना कहां की थी ?
Answer:-कसौली (वर्ष 1855)
38. हिमाचल कैडर के किस भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी को भारत का नया नयंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किया गया है?
Answer:-संजय मूर्ति,
39. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन हैं?
Answer:-पंडित मदन मोहन मालवीय
40. भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना किस वर्ष में हुई थी ?
Answer:-28 जनवरी, 1950
41. ‘अतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन’ का मुख्यालय कहां स्थित है ?
Answer:-जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
42. पत्र, ई-मेल, टेलीफोन आदि किस सम्प्रेषण के उदाहरण हैं?
Answer:-चैनल,
43. ‘पंटर’ शब्द किस खेल से सम्बंधित है?
Answer:-फुटबॉल
44. कम्प्यूटर की ‘सी लैंग्वेज’ को किसने विकसित किया था ?
Answer:-डेनिस रिची
45. ‘सेंहूं’ किस फसल का मुख्य रोग है?
Answer:-गेहूं,
46. राज्यसभा के पहले सभापति कौन थे ?
Answer:-सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन
47. ‘एन आई फॉर एन आई’ पुस्तक किसने लिखी है?
Answer:- जेफ्री आर्चर
48. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का अध्यक्ष किन्हें नियुक्त किया गया है?
Answer:-डॉ. वी. नारायण
49. ‘भूण्डा’ त्योहार किससे संबद्ध है ?
Answer:- परशुराम
50. राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बेस्ट बॉक्सर का खिताब प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश के बॉक्सर का नाम क्या है?
Answer:-अविनाश जमवाल
51. कुल्लू का प्राचीन नाम क्या है?
Answer:-कुलूत
52. जयचन्द कब कांगड़ा का राजा बने ?
Answer:-1570 ई.
53. 1415 ई. में किसने गुलेर राज्य की स्थापना की ?
Answer:-राजा हरिश्चन्द्र,
54. पांच से 12 मई, 1946 तक बर्तानिया की कैबिनेट मिशन की बैठकें कहां आयोजित हुईं ?
Answer:-शिमला
55. क्यूएस एशिया रैंकिंग (2025) में सर्वाधिक विश्वविद्यालय किस देश के हैं?
Answer:- भारत, 
56. भारत का 56वां अधिसूचित टाइगर रिजर्व कहां है?
Answer:-डॉ छत्तीसगढ़ (गुरु घासीदास-तमोर जिंगना टाइगर रिजर्व)
 57. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के नए चेयरमैन कौन हैं ?
Answer:-विपिन कुमार
58. भारत के रक्षा सचिव कौन हैं?
Answer:-. राजेश कुमार सिंह,
59. इंटरपोल के महासचिव कौन हैं?
Answer:-वाल्डेसी उर्किजा
60. महिलाओं की एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी-2024 किसने जीती ?
Answer:-भारत
61. प्राचीन भारतीय इतिहास के क्षेत्र में पीजी राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया है?
Answer:-रोमिया थापर
62. सी.वी. रामकृष्णन ने 1955 में एमएस युनिवर्सिटी की स्थापना कहां की थी ?
Answer:-. वडोदरा,
63. मॉरीशस का प्रधानमंत्री कौन है ?
Answer:-नवीन रामगुलाम
64. भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच कौन हैं ?
Answer:-संतोष कश्यप

More Pages:-

हेलो दोस्तों ,आपका हमारी वेबसाइट Himexam.com पर स्वागत है। जैसा की आपको पता है हमारी वेबसाइट Himexam.com  आपको समय-समय पर सभी HP Govt Jobs & All India Govt Jobs की Notifications प्रदान करवाती है। साथ ही साथ Himachal Pradesh Exam Previous Paper और Himachal Pradesh GK ,Himachal Pradesh & National +International Current Affairs  के सभी नोट्स मुफ्त उपलब्ध करवाते है। हमारी वेबसाइट के अलग अलग प्लेटफार्म पर pages & Group बने है जैसे की facebook ,Telegram और Instagram .. अगर आप हिमाचल के किसी भी पेपर की तैयारी कर रहे हो तो जल्दी से इन groups के साथ जुड़ जाएं इनके लिंक नीचे table में दिए गए है। 

Join Us:-

Like Our Facebook PageClick here
Join Us oN TelegramClick here
Join Us On InstagramClick Here

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.