HP Giriraj December Month Current Affairs Question Answer 2023

HP Giriraj December Month Current Affairs Question Answer 2023

Facebook
WhatsApp
Telegram

HP Giriraj December Month Current Affairs Question Answer 2023:-

प्रोजेक्ट उद्भव क्या है ?:- देश में हजारों वर्ष पुरानी सांस्कृतिक विरासत में अन्तर्निहित सैन्य प्रणालियों, शासन कौशल व युद्धकला तथा चाणक्य व तमिल दार्शनिक तिरूवल्लुवर द्वारा लिखित तमिल ग्रन्थ तिरूवक्कुरल के ज्ञान सहित विभिन्न ऐतिहासिक रचनाओं में युद्ध कला सम्बन्धी ज्ञान का विदोहन करने के साथ-साथ चोलों के साम्राज्य, चन्द्रगुप्त मौर्य व अशोक आदि सम्राटों के सैन्य अभियानों आदि के अध्ययन कर सेना के लिए आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों के लिए उनके लाभ उठाने के लिए एक प्रोजेक्ट ‘उद्भव’ की शुरूआत की गई है। भारतीय सेना व यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया की साझेदारी से आरम्भ किए गए इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय सेना प्राचीन ग्रन्थों के माध्यम से युद्ध कला, कूटनीति व रणनीति को नए सिरे से देखने व समझने का इरादा रखती है।

उत्सव पोर्टल क्या है ?:- उत्सव पोर्टल पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर में भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों को प्रचारित व प्रसारित करना है। इसके साथ ही देश भर के विभिन्न त्योहारों, कार्यक्रमों और लाइव दर्शनों को प्रदर्शित करना है। इसका एक और उद्देश्य वैश्विक मंच पर भारत के कार्यक्रमों और त्योहारों के विभिन्न तत्त्वों, तारीखों व विवरणों को प्रदर्शित करना और पर्यटकों को प्रासंगिक डिजिटल अनुभव प्रदान करके आकर्षक तस्वीरों और चित्रों के रूप में पर्यटन जागरूकता, आकर्षण व अवसरों को बढ़ाना है। साथ ही भारत के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थलों का अनुभव करवाना व दिखाना भी इसका उद्देश्य है।

 ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रम क्या है ? :-ग्रीन क्रेडिट, पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाली गतिविधियों में संलग्न व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन की एक इकाई को सन्दर्भित करता है। यह पर्यावरण संरक्षण और सतत प्रथाओं में योगदान देने के लिए विभिन्न हितधारकों को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार द्वारा शुरू किया गया एक स्वैच्छिक कार्यक्रम हैयह कार्यक्रम व्यपाक ‘LIFE’ अभियान (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) का हिस्सा है और यह स्वैच्छिक पर्यावरण अनुकूल कार्यों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत करता है। ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रम में पर्यावरणीय धारणीयता को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां शामिल है।

1. हिमाचल में जाइका परियोजना किस देश के सहयोग से चलाई जा रही है ?
Answer:-जापान
2. पौंग बांध जलाशय क्षेत्र कुल कितने हेक्टेयर में फैला हुआ है?
Answer:- 24529
 3. हिमाचल प्रदेश उपोष्ण कटिबंधीय बागबानी सिंचाई व मूल्यसंवर्द्धन (एच पी शिवा) परियोजना 2023-28 कितने जिलों में शुरू की गई है?
Answer:-सात जिलों में
4. हिमाचल प्रदेश के आचार्य राजा शंबर का किस आर्य राजा से अनेक बार युद्ध हुआ था ?
Answer:-दिवोदास
5. वर्ष 1945 में बेवल सम्मेलन हिमाचल के किस स्थान पर हुआ था ?
Answer:-शिमला
 6. शांति के क्षेत्र में पहला नोबेल पुरस्कार किन्हें और कब दिया गया था ?
Answer:-1901 में हेनरी दुनांत को
 7. ‘रोमन स्टोरीज’ नामक पुस्तक की लेखिका कौन है ?
Answer:-झुम्पा लाहिरी
 8. अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है ?
Answer:-11 अक्तूबर को
9. भारत की कौन सी प्रसिद्ध लेखिका एवं परोपकारी महिला ग्लोबल इंडियन अवार्ड पाने वाली पहली महिला बनी ?
Answer:- सुधा मूर्ति
10. अरब सागर में अक्तूबर 2023 में आए किस साइक्लोन ने तटीय क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाया ?
Answer:-साईक्लोन तेज
11. भारत में विश्व धरोहर स्थलों की कुल संख्या कितनी होती है ?
Answer:- 42
 12. नूरजहां का वास्तविक नाम क्या था ?
Answer:-अरजुमन्द बानो
13. इको मार्क किन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है ?
Answer:-पर्यावरण मित्र उत्पादों को
 14. वाटर पोलो में एक पक्ष में खिलाडियों की संख्या कितनी है?
Answer:-सात
15. मड़ई किस राज्य का आदिवासी त्योहार है ?
Answer:- छत्तीसगढ़
16. ललित विग्रहराज नाटक की रचना किसने की थी ?
Answer:- सोमदेव
17. अक्तूबर 2023 में इंटरनेशनल ओलम्पिक कमेटी का सत्र किस भारतीय शहर में आयोजित किया गया ?
Answer:- मुम्बई 
 18. ‘ध्वनि’ की प्रबलता किस मात्रक से मापी जाती है ?
Answer:- डेसीबल
19. कम्प्यूटर स्टार्ट या रिस्टार्ट करने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है ?
Answer:- बूटिंग (Booting),
 20. ओडर-नीस लाइन किन देशों के मध्य की सीमा है ?
Answer:- जर्मनी-पोलैण्ड
21. फ्लेमिंगो फेस्टिवल मुख्यतः किस प्रदेश में मनाया जाता है ?
Answer:- आन्ध्र प्रदेश
22. कौन सा देश ‘कार्बन नेगेटिव’ देश के रूप में भी जातना जाता है ?
Answer:- भूटान
23. भारतीय जूट निगम की स्थापना कब हुई थी ?
Answer:-  वर्ष 1971,
24. फोबोस और डीमोस किस ग्रह के उपग्रह हैं ?
Answer:- मंगल (Mars)
25. प्राकृतिक वरणवाद की खोज किसने की थी ?
Answer:- चार्ल्स डार्विन
26. पेरियार अभयारण्य भारत के किस राज्य में स्थित हैं ?
Answer:-  केरल
27. हिमाचल गठन के समय कितने जिले थे ?
Answer:- चार
28. डलहौजी शहर हिमाचल में विलय के पूर्व किस प्रांत का भाग था ?
Answer:- गुरदासपुर (पंजाब)
29. बंदर घाटी प्रदेश के किस भाग में स्थित है ?
Answer:- चम्बा
30. बहार, मल्हार और बागेश्वरी किसकी किस्में हैं ?
Answer:-  चाय
31. सीणियां किस क्षेत्र का प्रचलित विवाह गीत है ?
Answer:- कांगड़ा

32. स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री कौन थे ?
Answer:-डॉ. जॉन मथाई 
33. भारत में कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है ?
Answer:-राष्ट्रपति
34. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद प्रेस की स्वतंत्रता से सम्बंधित है?
Answer:-अनुच्छेद 19
35. जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड के समय भारत का वायसराय कौन था ?
Answer:-लार्ड चेम्सफोर्ड
36. भारत के कौन से राज्य में अधिकतम सिल्क सूत उत्पादित होता है ?
Answer:-कर्नाटक
37. पृथ्वी के कोर (केन्द्रीय भाग) को किस नाम से जाना जाता है ?
Answer:-गुरूमण्डल
38. भूरी क्रांति किससे सम्बंधित है ?
Answer:- उवर्रक उत्पादन से
 39. पहला विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट कब हुआ था ?
Answer:-वर्ष 1877 में,

40. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना हुई थी ?
Answer:-वर्ष 1905 में

41. नीला थोथा का रासायनिक नाम क्या है ?
Answer:-कॉपर सल्फेट

42. अटल नवोन्मेष मिशन किस विभाग की प्रमुख पहल है ?
Answer:-नीति आयोग

43. हिमाचल प्रदेश के किस जिले को पर्यटन राजधानी का दर्जा दिया गया है ?
Answer:-जिला कांगड़ा

44. प्रदेश में सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना किस जिले में स्थापित की जा रही है ?
Answer:-ऊना

45. पर्यटन स्थल ‘जीभी’ प्रदेश के किस जिले में है ?
Answer:-कुल्लू,

46. हिमाचल प्रदेश का प्रमुख लोक नृत्य कौन सा है ?
Answer:-नाटी


More Pages:-

HP GKPrevious PaperHP GK ONE LINERHP CURRENT AFFAIRS
HP DISTRICT WISE GKHP Govt JobsAll India JobsHP GK One liner

हेलो दोस्तों ,आपका हमारी वेबसाइट Himexam.com पर स्वागत है। जैसा की आपको पता है हमारी वेबसाइट Himexam.com  आपको समय-समय पर सभी HP Govt Jobs & All India Govt Jobs की Notifications प्रदान करवाती है। साथ ही साथ Himachal Pradesh Exam Previous Paper और Himachal Pradesh GK ,Himachal Pradesh & National +International Current Affairs  के सभी नोट्स मुफ्त उपलब्ध करवाते है। हमारी वेबसाइट के अलग अलग प्लेटफार्म पर pages & Group बने है जैसे की facebook ,Telegram और Instagram .. अगर आप हिमाचल के किसी भी पेपर की तैयारी कर रहे हो तो जल्दी से इन groups के साथ जुड़ जाएं इनके लिंक नीचे table में दिए गए है। 

Join Us:-

Like Our Facebook PageClick here
Join Us oN TelegramClick here
Join Us On InstagramClick Here

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!