Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

Important Indian History Question Answer In Hindi Set-4

Facebook
WhatsApp
Telegram

Important Indian History Question Answer In Hindi Set-4

||Important Indian History Question Answer In Hindi Set-4|| Indian History MCQ In Hindi Set-4||

Advertisement
Download Himexam.com Android App
Download Himexam.com Android App

Important Indian History Question Answer In Hindi Set-4


31. सिंधु घाटी सभ्यता को खोज निकालने में जिन दो भारतीयों का नाम जुड़ा है वे हैं?

 (a) राखालदास बनर्जी तथा दयाराम साहनी 

(b) जॉन मार्शल तथा ईश्वरी प्रसाद

 (c) आशीर्वादी लाल श्रीवास्तव तथा रंगनाथ राव

 (d) माधोस्वरूप वत्स वी.बी.राव 

Explanation:-वर्ष 1921 में दयाराम साहनी ने पंजाब (पाकिस्तान) के तत्कालीन मांटगोमरी (शाहीवाल जिले में) में तथा वर्ष 1922 में राखालदास बनर्जी ने सिंध प्रांत के लरकाना जिले में सिंधु नदी के दाहिने तट पर स्थित मोहनजोदड़ो के टीलों का पता लगाया था। 


32. मोहनजोदड़ो निम्नलिखित में से कहां पर स्थित है?

 (a) भारत के गुजरात  राज्य में

 (b)भारत के पंजाब राज्य में

 (c)  पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 

 (d) अफगानिस्तान में

Explanation:- मोहनजोदड़ो का स्थल पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधु नदी के दाहिने तट पर स्थित है। यहां प्रत्येक घर में निजी कुएं तथा स्नानागार पाए गए।

 

33. सर्वप्रथम मानव ने निम्न धातु का उपयोग किया:

 (a) सोना 

(b) चांदी 

(c) तांबा

(d) लोहा

Explanation:- सर्वप्रथम मनुष्य ने ताम्र (तांबा) धातु का प्रयोग किया।

 

34. निम्न में से कौन-सा स्थल घग्गर और उसकी सहायक नदियों की घाटी में स्थित है? 

(a) आलमगीरपुर 

 (b) लोथल

(c) मोहनजोदड़ो

(d) बनावली 

Explanation:- बनावली (हरियाणा) धग्गर और उसकी सहायक नदियों की घाटी में स्थित है। 


 35. निम्न स्थानों पर किस एक स्थान पर सिंधु घाटी सभ्यता से संबद्ध विख्यात वृषभ-मुद्रा प्राप्त हुई थी?

(a) हड़प्पा 

(b) चन्हूदड़ो

(c) लोथल

(d) मोहनजोदड़ो

Explanation:-  मोहनजोदड़ो नामक स्थान पर सिंधु घाटी सभ्यता से संबंद्ध विख्यात | वृषभ मुद्रा प्राप्त हुई थी। सन् 1922 में राखालदास बनर्जी द्वारा उत्खनित वस्तुओं में से एक मुहर मिली थी जिस पर कूबड़ वाले बैल की आकृति थी।

 

36. निम्नलिखित में से किस देश में, सिंधु नदी प्रवाहित नहीं होती है?

(a) भारत  

(b) पाकिस्तान

 (c) चीन

 (d) अफगानिस्तान 

Explanation:- सिन्धु नदी 2880 किलोमीटर की लंबाई में चीन, भारत तथा पाकिस्तान में बहती है। इसका उद्गम तिब्बत के मानसरोवर के निकट से हुआ माना जाता है। यह नदी दक्षिण पाकिस्तान में होती हुई अरब सागर में गिरती है। 


37. भारत में ताम्र पाषाण अवस्था की बस्तियाँ निम्नलिखित में से किन स्थानों में पाई गई हैं? 

1. दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान 

2. मध्यप्रदेश के पश्चिमी भाग 

3. दक्षिण-पूर्वी भारत 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

 (a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

 (c) केवल 1 और 3 

 (d) 1, 2 और 3 

Explanation:-नवपाषाण युग का अंत होत होते धातुओं का प्रयोग शुरू हो गया था। धातुओं में सबसे पहले तांबे का प्रयोग हुआ। भारत में ताम्रपाषाण अवस्था की बस्तियाँ दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग, पश्चिमी महाराष्ट्र तथा दक्षिणी-पूर्वी भारत में पाई जाती हैं। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में दो पुरास्थलों की खुदाई हुई है- (i) अहार में तथा (ii) गिलुंद में ये पुरास्थल बनास घाटी के सूखे स्थलों में हैं। 


38. हड़प्पा संस्कृति के स्थल एवं उनकी स्थिति संबंधी निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

हड़प्पीय स्थल                स्थिति

1. मांडा                        महाराष्ट्र

2. कालीबंगा               जम्मू-कश्मीर

3. दायमाबाद                 उत्तर प्रदेश

ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित नहीं है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c)केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

Explanation:- उपर्युक्त विकल्पों में कोई भी सुमेलित नहीं है। अतः सही सुमेलन है-

1. मांडा ->   जम्मू-कश्मीर

2. काली बंगा ->  राजस्थान

3. दायमाबाद ->  महाराष्ट्र


39. हड़प्पा का स्थल किस नदी के तट पर अवस्थित है? 

(a) सरस्वती

(b) सिन्धु

 (c) व्यास 

 (d) रावी 

Explanation:- हड़प्पा स्थल रावी नदी के तट पर अवस्थित है। 


40. सिंधु सभ्यता के निम्नलिखित शहरों में से कौन-सा एक, जल प्रबन्धन के लिए जाना जाता था? 

(a) लोथल 

(b) मोहनजोदड़ो

(c) हड़प्पा 

 (d) धौलावीरा

Explanation:- धौलावीरा सिंधु सभ्यता का प्रमुख शहर था जो जल प्रबंधन के लिए जाना जाता था।

||Important Indian History Question Answer In Hindi Set-4|| Indian History MCQ In Hindi Set-4||

Join Himexam Telegram Group

                                 Join Our Telegram Group :- Himexam

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.