Most Important Kullu Distt General Knowledge Question Answer

Facebook
WhatsApp
Telegram

Most Important Kullu Distt General Knowledge Question Answer

 

प्रश्न 1. कुल्लू जिला का कुल क्षेत्रफल कितना है??

उत्तर-5,503 वर्ग कि० मी०


प्रश्न 2. कुल्लू घाटी में कौन-कौन से प्रमुख तथा शिखर पड़ते हैं

उत्तर- 1. देओटिबा 2. रोहतांग 3. बसलोह (बशलेऊ) 4. बूभू 5. हमटा 6. मलाणा 7. जलोड़ी


प्रश्न 3. रोहतांग दर्रे की सीमावर्ती पर्वत श्रृंखला कौन-सी है

उत्तर- पीर पंजाल


प्रश्न 4. मनाली समुद्रतल से कितनी ऊंचाई पर स्थित है?

उत्तर- 1,829 मीटर


प्रश्न 5. मणिकर्ण की समुद्रतल से कितनी ऊंचाई है ?

उत्तर- 1,737 मीटर


प्रश्न 6. कुल्लू से प्रवाहित होने वाली नदियों में मुख्य नदी कौन-सी है

उत्तर- व्यास


प्रश्न. व्यास का वैदिक नाम बताओ।

उत्तर- अर्जीकिया

 

8. व्यास का संस्कृत पर आधारित शास्त्रीय नाम बताओ।

उत्तर-विपाशा


प्रश्न 9, भूनानी इतिहासकार व्यास को किस नाम से पुकारते हैं।

उत्तर-हिफेसिस


प्रश्न 10. व्यास किस पर्वत श्रृंखला से निकल कर प्रवाहित होती है

उत्तर- रोहतांग-व्यास कुण्ड


प्रश्न 11. रोहतांग दर्रे पर किस ऋषि का आश्रम स्थित है

उत्तर- ऋषि व्यास


प्रश्न 12. हिन्दू आस्था के अनुसार व्यास कुण्ड किस ऋषि की कर्म स्थली मानी गई है

उत्तर-ऋषि व्यास


प्रश्न 13. कुल्लू में व्यास की प्रमुख सहायक नदियां कौनसी हैं

उत्तर- 1. पार्वती 2. सुजन 3. सोलंग 4. फोजल 5. मनालसू 6. सरवरी


प्रश्न 14. व्यास की अन्य सहायक नदियां कौन सी हैं

उत्तर- 1. मलाणा 2, हुरला 3. सैंज 4. तीर्थन


प्रश्न 15. व्यास की कौनसी दो सहायक नदियां शिवालिक पर्वत श्रृंखला से निकलती हैं 

उत्तर-1, चक्की 2. डैहर


प्रश्न 16. व्यास की सबसे बडी सहायक नदी कौन सी है

उत्तर- पार्वती


प्रश्न 17.कुल्लू में गर्म पानी के चश्में कहां पर स्थित हैं??

उत्तर-1. मणिकर्ण 2. वशिष्ठ 3. खीरगंगा 4. कलथ 5. कसोल


प्रश्न 18. पार्वती नदी के किनारे गर्म पानी के कौन से चश्में स्थित हैं

उत्तर- मणिकर्ण, कसोल और खीरगंगा


प्रश्न 19. मणिकर्ण गर्म पानी के चश्मों का तापमान कतना आंका गया है

उत्तर-45°C से तक 97°C


प्रश्न 20. कसोल तथा खीरगंगा गर्म पानी के चश्में कहां पर स्थित है

उत्तर- पार्वती घाटी


प्रश्न 21. कुल्लू में मुख्य झीलें कौन-कौन सी हैं 

उत्तर-1. भृगु 2. दशाहर


 22. कुल्लू की भृगु तथा दशाहर झीलें कहां पर स्थित हैं

उत्तर- मनाली


प्रश्न 23. कुल्लू की भृगु तथा दशाहर झीलें कितनी ऊंचाई पर है।

उत्तर- 1. भृगु-4,240 मीटर 2. दशाहर- 4,200 मीटर


प्रश्न 24. कुल्लू नगर परिषद् की स्थापना कब हुई 

उत्तर-12 सितम्बर, 1942 ई०


प्रश्न 25. कुल्लू की सिराज उप तहसील को भीतरी सिराज तथा बाहरी सिराज में कब बांटा गया 

उत्तर- 16 मार्च, 1957 ई०


प्रश्न 26. कुल्लू उप मण्डल से लाहौल तथा स्पीति को अलग कर लाहौल-स्पीति जिला का गठन कब हुआ

उत्तर- 30 जून, 1960 ई०


प्रश्न 27. पंजाब सरकार के अधीन कुल्लू उप मण्डल को जिला का दर्जा कब दिया गया 

उत्तर- 1963 ई०


प्रश्न 28. कुल्लू जिला के प्रथम उपायुक्त कौन थे

उत्तर- गुरचरण सिंह


प्रश्न 29. पंजाब राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिश के अनुसार कुल्लू जिला को हिमाचल के साथ कब शामिल किया गया??

उत्तर- प्रथम नवम्बर, 1966 ई०


प्रश्न 30. कुल्लू का हिमाचल में विलय होने के बाद जिला के पहले उपायुक्त कौन थे 

उत्तर- आर० ग्रोवर


प्रश्न 31. कुल्लू का हिमाचल में विलय होने पर जिला में कितनी तहसीलें तथा उप तहसीलें थीं

उत्तर- 1. तहसील-एक (कुल्लू) 2. उप तहसीलें- तीन (बंजार, आनी, निरमण्ड)


प्रश्न 32. कुल्लू जिला का पुनर्गठन कब हुआ

उत्तर- प्रथम सितम्बर, 1972

 

प्रश्न 33. 1857 ई० के विद्रोह में ब्रिटिश सरकार का विरोध करने पर राजद्रोह के अभियोग मैं कुल्लू के किन शहीदों को फांसी की सजा दी गई थी

उत्तर- 1. राजा प्रताप सिंह 2. बीर सिंह


प्रश्न 34. भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पं० जवाहर लाल नेहरू कुल्लू तथा मनाली प्रवास पर कब आए थे

उत्तर- 1958 में


प्रश्न 35. कुल्लू से हिमाचल और पंजाब विधान सभा का नेतृत्व सर्वप्रथम किसने किया

उत्तर- लाल चन्द्र प्रार्थी


प्रश्न 36, लाल चन्द्र प्रार्थी का जन्म कब हुआ

उत्तर- 16 मार्च, 1916 ई०


प्रश्न 37.लाल चन्द्र प्रार्थी की पुस्तक कुल्लूत देश की कहानी कब प्रकाशित हुई 

उत्तर- 1972 में


प्रश्न 38. लाल चन्द्र प्रार्थी किन पत्रिकाओं के सम्पादक रहे

उत्तर-देवभूमि, कुल्लू केसरी, जन्मभूमि, कुल्लू वैली


प्रश्न 39. कुल्लूत देश की कहानी पुस्तक किसने लिखी

उत्तर- लाल चन्द्र प्रार्थी ने


प्रश्न 40. निकोलस रॉरिक ने नगर में एस्टेट हाल खरीद कर वहां रहना कब प्रारम्भ किया

उत्तर-1928 ई०


प्रश्न 41 विश्व की सबसे ऊंची चोटी मांऊट एवरेस्ट पर विजय पाने वाली सबसे कम उम्र की डिक्की डोलमा किन किस जिले से सम्बिन्धित है 

उत्तर-नग्गर-कुल्लू


प्रश्न 42 डिक्की डोलमा ने मांऊट एवरेस्ट पर विजय छोटे कब हासिल की

उत्तर-1993 ई०


प्रश्न 43.रुस के विश्व विख्यात चित्रकार निकोलस रॉरिक ने हिमाचल में अपनी चित्रकला वीथी कहां पर हैं स्थापित की

उत्तर- नग्गर-कुल्लू


प्रश्न 44. लाल चन्द्र प्रार्थी कब स्वर्ग सिधारे

उत्तर-11 सितम्बर, 1982 ई०


प्रश्न 45. हिमीचल के काष्ठ शैली में बने मन्दिरों में सबसे ऊंचा मन्दिर कौन-सा है

 उत्तर- जोगणी मन्दिर-चैहणी कोठी (कुल्लू)


प्रश्न 46. कुल्लू के चैहणी कोठी में जोगणी मन्दिर की ऊंचाई कितनी है

.उत्तर-45 मीटर


प्रश्न 47 . एशिया की दूसरी सबसे बड़ी पनविद्युत परियोजना कुल्लू में कहां पर है 

उत्तर- पार्वती घाटी में


प्रश्न 48 , पार्वती पनविद्युत परियोजना निर्माण के लिए किन पांच राज्यों में समझौता हुआ

उत्तर- 1. गुजरात 2. हरियाणा 3. दिल्ली 4. राजस्थान 5. हिमाचल


प्रश्न 49 . पार्वती पनविद्युत परियोजना निर्माण के लिए पांच राज्यों के मध्य समझौता कब हुआ

उत्तर- 20 अक्तूबर, 1992 ई०




                                    Join Our Telegram Group
1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!