Princely States Of Himachal pradesh -प्रमुख रियासतें
||Princely States Of Himachal pradesh|| Princely States Of HP||HP Riyast|||Himachal Pradesh Riyast||
मध्यकालीन प्रमुख रियासतें
मध्यकालीन हिमाचल में अनेक रियासतों का उदय हुआ, जिनका विवरण इस प्रकार है
काँगड़ा :-
- यह सबसे प्राचीन रियासत थी तथा इस रियासत का संस्थापक भूमिचन्द था।
- मुस्लिम आक्रमणों के पश्चात् काँगड़ा (जालन्धर-त्रिगर्त) के मैदानी क्षेत्र छिन गए और काँगड़ा का नागरकोट इस राज्य की राजधानी बना। काँगड़ा से जसवाँ, गुलेर, सिबा और दातारपुर की शाखाएँ स्थापित हुईं।
- काँगड़ा के राजा धर्मचन्द का दरबारी कवि मानिक चन्द था, जिसने 1562 ई. में धर्मचन्द नाटक लिखा था।
बिलासपुर (कहलूर) :-
- इस रियासत का संस्थापक हरिहर था, जिसने नैना देवी शहर बसाया तथा नैना देवी मन्दिर का निर्माण कराया। हरिहर ने नैना देवी को अपनी राजधानी बनाया था।
- बिलासपुर (कहलूर) रियासत निम्न सतलुज घाटी में स्थित थी। इसकी स्थापना 900 ई. में हुई। कहलूर की स्थापना के पूर्व यह प्रदेश स्थानीय राजाओं और ठाकुरों के अधीन था। बिलासपुर रियासत का संस्थापक बुन्देलखण्ड के चन्देरी से आया था। 1857 के संग्राम के समय यहाँ का राजा हीराचन्द था।
- वर्ष 1954 में बिलासपुर रियासत का हिमाचल . में विलय हुआ।
- काँगड़ा और होशियारपुर की सीमा पर कुटलैहर की स्थापना 10वीं-11वीं शताब्दी में राजा जयपाल ने की थी।
- यह काँगड़ा की सबसे छोटी रियासत थी तथा इसके अन्तर्गत केवल दो जागीरें कुटलैहड तथा चौकी शामिल थीं।
- कुटलैहर की राजधानी कोट कुटलैहड थी ।
- 1786 ई. में राजा संसारचन्द ने इस पर अपना अधिकार जमा लिया था तथा यह 1809 ई. से 1825 ई. तक सिक्खों के अधीन रही।
- नारायणपाल इस रियासत का सम्भवतः अन्तिम शासक था।
- दिल्ली के तोमर राजा जेठपाल ने 1095 ई. में काँगड़ा के पश्चिम में नूरपुर की स्थापना की थी। इस रियासत के राजा चन्द्रवंशी वंश के माने जाते हैं।
सिरमौर :-
- सिरमौर के प्रारम्भिक इतिहास का अधिक ज्ञान नहीं है, परन्तु प्राचीन काल में यह कुनिन्द गणराज्य का भाग था। कहा जाता है कि इसके मूल शासक राठौड़वंशी थे और उनकी राजधानी सिरमौर या सिरमौरी ताल में थी।
- इस रियासत का प्रारम्भिक शासक राजा उग्रचर को माना जाता है।
- 1195 ई. में इस रियासत का शासक सालवाहन द्वितीय बना, जिसने सुभंश प्रकाश की उपाधि धारण की थी ।
भंगाल:-
- भंगाल रियासत को 1200 ई. में एक ब्राह्मण द्वारा स्थापित किया गया था, जो बाद में शासक बनकर राजपूत कहलाने लगा। इस रियासत की राजधानी बीर भंगाल थी।
- भंगाल रियासत के राजा पृथीपाल को मण्डी के राजा सिद्धसेन ने धोखे से मार डाला था।
- इस रियासत का अन्तिम शासक मानपाल था। इसकी मृत्यु के पश्चात् इस रियासत पर बड़े भंगाल क्षेत्र पर काँगड़ा और गुलेर ने तथा छोटे भंगाल पर कुल्लू और मण्डी ने अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था।
सुकेत :-
- सुकेत राज्य का संस्थापक बंगाल का हिन्दू राजा वीरसेन था। उसने सुकेत रियासत की स्थापना 1241 ई. में की थी।
- वीरसेन ने पंगना को सुकेत की राजधानी बनाया।
- 1721 ई. में गरूर सेन ने सुन्दरनगर को सुकेत की राजधानी बनाया।
- राजा वीरसेन ने 18 ठकुराइयों को जीतकर अपने अधीन किया था।
- 1846 ई. में सिख शासकों व ब्रिटिश सरकार के मध्य सन्धि हुई, जिसके अनुसार सुकेत व मण्डी रियासत पर अंग्रेजों ने अपना नियन्त्रण स्थापित कर लिया था ।
मण्डी:-
- मण्डी सुकेत की प्रमुख शाखा थी। बाहुसेन के वंशज अजबर सेन ने मण्डी रियासत की स्थापना 1527 ई. में की थी ।
- 1846 ई. में राजा बलबीर सेन के समय (1839-1851 ई.) में मण्डी रियासत पर अंग्रेजों ने अपना नियन्त्रण स्थापित कर लिया था।
- जोगेन्द्र सेन ( वर्ष 1919-1948 ) इस रियासत के अन्तिम शासक थे।
- चम्बा का उल्लेख कल्हण की राजतरंगिणी में किया गया है। मध्यकाल में राजा साहिल वर्मन ने अपनी पुत्री चम्पा के नाम पर चम्बा नगर की स्थापना की एवं उसे राजधानी बनाया।
- चम्बा रियासत के अन्तिम शासक राजा लक्ष्मण सिंह (1935-1948 ई.) थे।
- चम्बा रियासत का विलय वर्ष 1948 में भारतीय संघ में हो गया था।
• संस्थापक :- शिवराम चंद्र
• स्थापना वर्ष :- 1450
2. राज्य/रियासत :- डाडा सिब्बा
• संस्थापक :- सिबरन चंद
• स्थापना वर्ष :- 1550 ई.
3. राज्य/रियासत :- गुलेर राज्य
• संस्थापक :- हरिचंद
• स्थापना वर्ष :- 1405
4. राज्य/रियासत :- महलोग रियासत
• संस्थापक :- वीरचन्द
• स्थापना वर्ष :- –
5. राज्य/रियासत :- त्रिगर्त राज्य
• संस्थापक :- सुशर्मा
• स्थापना वर्ष :- 13वीं सदी
6. राज्य/रियासत :- कुठहर रियासत
• संस्थापक :- सूरतचंद
• स्थापना वर्ष :- –
7. राज्य/रियासत :- आधुनिक कुल्लू
• संस्थापक :- रत्नभद्रा
• स्थापना वर्ष :- –
8. राज्य/रियासत :- कुनिहार रियासत
• संस्थापक :- अभोजदेव
• स्थापना वर्ष :- 1154 ई.
9. राज्य/रियासत :- कहलूर रियासत
• संस्थापक :- वीरचंद चंदेल
• स्थापना वर्ष :- 900 ई.
10. राज्य/रियासत :- भागत रियासत
• संस्थापक :- अजयदेव
• स्थापना वर्ष :- –
11. राज्य/रियासत :- नालागढ़ (हण्डूर) राज्य
• संस्थापक :- अजयचंद
• स्थापना वर्ष :- 1100 ई.
12. राज्य/रियासत :- सिरमौर रियासत
• संस्थापक :- शुभंश प्रकाश
• स्थापना वर्ष :- 1195 ई.
13. राज्य/रियासत :- चम्बा रियासत
• संस्थापक :- मारूवर्मन
• स्थापना वर्ष :- 550 ई.
14. राज्य/रियासत :- रतेश रियासत
• संस्थापक :- रामसिंह
• स्थापना वर्ष :- –
15. राज्य/रियासत :- जस्वां राज्य
• संस्थापक :- पूर्वचंद
• स्थापना वर्ष :- 1170 ई.
16. राज्य/रियासत :- कियोंथल राज्य
• संस्थापक :- गिरिसेन
• स्थापना वर्ष :- 1211 ई.
17. राज्य/रियासत :- सुजानपुर रियासत
• संस्थापक :- घमण्ड चंद
• स्थापना वर्ष :- –
18. राज्य/रियासत :- प्राचीन कुल्लू
• संस्थापक :- विहंगम मणिपाल
• स्थापना वर्ष :- –
19. राज्य/रियासत :- दतारपुर राज्य
• संस्थापक :- दतारचंद
• स्थापना वर्ष :- 1550
20. राज्य/रियासत :- सारी राज्य
• संस्थापक :- मूलचंद
• स्थापना वर्ष :- –
21. राज्य/रियासत :- नूरपुर राज्य
• संस्थापक :- झेटपाल
• स्थापना वर्ष :- 1000 ई.
22. राज्य/रियासत :- जुब्बल राज्य
• संस्थापक :- कर्णचंद
• स्थापना वर्ष :- –
23. राज्य/रियासत :- मण्डी रियासत
• संस्थापक :- बाणसेन
• स्थापना वर्ष :- 1300 ई.
24. राज्य/रियासत :- ठियोग रियासत
• संस्थापक :- जयचंद
• स्थापना वर्ष :- 1667 ई.
25. राज्य/रियासत :- सुकेत राज्य
• संस्थापक :- वीरसेन
• स्थापना वर्ष :- 1288 ई.
26. राज्य/रियासत :- देलथ रियासत
• संस्थापक :- पृथ्वी सिंह
• स्थापना वर्ष :- –
27. राज्य/रियासत :- बलसन रियासत
• संस्थापक :- आलोक सिंह
• स्थापना वर्ष :- 12वीं सदी
28. राज्य/रियासत :- भज्जी रियासत
• संस्थापक :- चारु राजा
• स्थापना वर्ष :- –
29. राज्य/रियासत :- कुम्हार सेन रियासत
• संस्थापक :- किरतचंद
• स्थापना वर्ष :- 11वीं सदी
30. राज्य/रियासत :- दरकोटी रियासत
• संस्थापक :- दुर्गा सिंह
हिमाचल प्रदेश की अन्य प्रमुख रियासतें
| रियासत | संस्थापक | स्थापना वर्ष | अन्तिम शासक |
|---|---|---|---|
| कुल्लू | विहंगमणी पाल | 360 ई | अजीत सिंह |
| कहलूर | वीरचन्द | 900 ई | आनन्दचन्द |
| जसवाँ | पद्म सिंह | 1070 ई | उम्मेद सिंह |
| कोटी | चाँद | 11वीं शताब्दी | रघुवीर चन्द |
| कुनिहार | भोज देव | 1154 ई. | राव हरदेव सिंह |
| कुठाड़ | सूरतचन्द | 12वीं शताब्दी | कृष्णचन्द |
| क्योंथल | गिरिसेन / तामसेन | 1210 ई. | हतेन्द्र सेन |
| जुब्बल | कर्णचन्द | 12वीं शताब्दी | दिग्विजयचन्द |
| कोटखई | – | 12वीं शताब्दी | भगवान सिंह |
| बंगाहल | अजय पाल | 13वीं शताब्दी | मान पाल |
| त्रिगर्त(काँगड़ा) | सुशर्मचन्द | 3100 ई. पू. | प्रमोदचन्द |
| बघाट | विजय देव / बसन्त पाल / हरिचन्द पाल | 1310-40 ई. | राजा दुर्गासिंह |
| बाघल | अजय देव | 1310-40 ई. | राजेन्द्र सिंह |
| गुलेर | हरिश्चन्द | 1405 ई. | भूमिसिंह |
| सिब्बा | शिवराम चंद्र | 1470 ई. | गोविन्द सिंह |
| दातारपुर | दातारचन्द | 1595 ई. | गोविन्दचन्द |
Read More: – Himachal Pradesh General Knowledge

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.







