Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

Solved HP TET Arts Paper June 2026

Solved HP TET Arts Paper June 2026

Facebook
WhatsApp
Telegram

Solved HP TET Arts Paper June 2026

HPTET Arts Question Paper Held On 13 June 2026:-You can find previous year question papers for the HPTET Arts examination on the official website of the HPBOSE or from various other sources. Here’s how you can access these papers:

Advertisement
Download Himexam.com Android App
Download Himexam.com Android App

Solved HP TET Arts Paper June 2026

Section – I: PSYCHOLOGY

  1. ब्रेनस्टॉर्मिंग की अवधारणा किसने पेश की ? / Who introduced the concept of brainstorming?
    (A)
    सिगमंड फ्रॉयड (B) एलेक्स ओसबोर्न (C) बी.एफ. स्किनर (D) कार्ल रोजर्स
    उत्तर: (B) एलेक्स ओसबोर्न
  2. शास्त्रीय अनुबंधन (क्लासिकल कंडीशनिंग) में सीखने का मुख्य तंत्र क्या है? / What is the key mechanism of learning in classical conditioning?
    (A) पुरस्कार (B) दण्ड (C) सहसंबंध (D) अवलोकन
    उत्तर: (C) सहसंबंध
  3. निम्नलिखित में से कौन सा वृद्धि के बजाय विकास का उदाहरण है? / Which of the following is an example of development rather than growth?
    (A) ऊँचाई में वृद्धि (B) वजन बढ़ना (C) बोलना सीखना (D) सिर की परिधि में वृद्धि
    उत्तर: (C) बोलना सीखना
  4. पियाजे के अनुसार, किस प्रक्रिया में नई जानकारी को फिट करने के लिए मौजूदा स्कीमा (Schema) को संशोधित करना शामिल है? / According to Piaget, what process involves modifying an existing schema to fit new information?
    (A) आत्मसातकरण (B) अनुकूलन (C) समायोजन (D) सहसंबंध
    उत्तर: (C) समायोजन
  5. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा किसी व्यवहार को प्रबलक द्वारा सुदृढ़ किया जाता है, क्या कहलाती है? / The process by which behaviour is strengthened if followed by a reinforcer is known as:
    (A)
    शास्त्रीय अनुबंधन (B) अवलोकनात्मक अधिगम (C) क्रियाप्रसूत अनुबंधन (D) अंतर्दृष्टि अधिगम
    उत्तर: (C) क्रियाप्रसूत अनुबंधन
  6. गतिबोधक (काइनेस्थेटिक) शिक्षार्थी सबसे बेहतर किस तरीके से सीखते हैं? / Kinaesthetic learners learn best:
    (A)
    हाथों से की जाने वाली गतिविधियों और हरकतों द्वारा (B) पाठ्यपुस्तकें पढ़कर (C) व्याख्यान सुनकर (D) वीडियो देखकर
    उत्तर: (A) हाथों से की जाने वाली गतिविधियों और हरकतों द्वारा
  7. शिक्षण के अवधारणा प्राप्ति मॉडल का प्रस्ताव किसने दिया ? / Who proposed the Concept Attainment Model of teaching?
    (A) जेरोम ब्रूनर (B) जीन पियाजे (C) बी. एफ. स्किनर (D) डेविड औसुबेल
    उत्तर: (A) जेरोम ब्रूनर
  8. शिक्षण का वह चरण जहाँ पाठ योजना बनाई जाती है, कहलाता है : / The phase of teaching where lesson planning is done is called:
    (A) इंटरएक्टिव चरण (B) पोस्टएक्टिव चरण (C) प्रीएक्टिव चरण (D) मूल्यांकन चरण
    उत्तर: (C) प्रीएक्टिव चरण
  9. किस अनुसूची में अप्रत्याशित संख्या में प्रतिक्रियाओं के बाद पुनर्बलन दिया जाता है ? / In which schedule is reinforcement given after an unpredictable number of responses?
    (A)
    परिवर्तनीय अनुपात (B) निश्चित अंतराल (C) निश्चित अनुपात (D) परिवर्तनीय अंतराल
    उत्तर: (A) परिवर्तनीय अनुपात
  10. नकरात्मक पुनर्बलन को दंड से किस प्रकार अलग किया जाता है? / What distinguishes negative reinforcement from punishment?
    (A)
    नकारात्मक पुनर्बलन व्यवहार को कम करता है; दंड इसे बढ़ाता है (B) नकारात्मक पुनर्बलन एक उद्दीपक जोड़ता है; दंड एक उद्दीपक को हटाता है (C) नकारात्मक पुनर्बलन एक अप्रिय उद्दीपक को हटाकर व्यवहार को मजबूत करता है (D) दंड एक सकारात्मक उद्दीपक जोड़कर व्यवहार को मजबूत करता है
    उत्तर: (C) नकारात्मक पुनर्बलन एक अप्रिय उद्दीपक को हटाकर व्यवहार को मजबूत करता है
  11. निम्नलिखित में से कौन सा जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के चरणों के अनुक्रम को सही ढंग से दर्शाता है? / Which of the following correctly represents the sequence of Jean Piaget’s stages of cognitive development?
    (A)
    पूर्व संक्रियात्मक संवेदीप्रेरक मूर्त संक्रियात्मक औपचारिक संक्रियात्मक (B) संवेदीप्रेरक पूर्व संक्रियात्मक मूर्त संक्रियात्मक औपचारिक संक्रियात्मक (C) संवेदीप्रेरक मूर्त संक्रियात्मक पूर्व संक्रियात्मक औपचारिक संक्रियात्मक (D) पूर्व संक्रियात्मक औपचारिक संक्रियात्मक मूर्त संक्रियात्मक संवेदीप्रेरक
    उत्तर: (B) संवेदीप्रेरक पूर्व संक्रियात्मक मूर्त संक्रियात्मक औपचारिक संक्रियात्मक
  12. मास्लो की आवश्यकताओं के पदानुक्रम में निम्न में से कौनसा स्तर सबसे निचला है? / Which of the following is the lowest level in Maslow’s hierarchy of needs?
    (A)
    सुरक्षा की आवश्यकताएँ (B) सम्मान की आवश्यकताएँ (C) शारीरिक आवश्यकताएँ (D) अपनेपन और प्रेम की आवश्यकताएँ
    उत्तर: (C) शारीरिक आवश्यकताएँ
  13. निम्नलिखित में से कौनसी एक अपसारी चिंतन क्षमता नहीं है? / Which of the following is NOT a divergent thinking ability?
    (A) प्रवाह (B) लचीलापन (C) मौलिकता (D) सटीकता
    उत्तर: (D) सटीकता
  14. कौन सी नियंत्रण प्रक्रिया सूचना को समूहीकृत करके अल्पकालिक स्मृति की क्षमता का विस्तार करती है? / Which control process expands the capacity of short-term memory by grouping information?
    (A) पूर्वाभ्यास (B) पुनरुद्धार (C) खंडीयन विधि (D) कूट संकेतन
    उत्तर: (C) खंडीयन विधि
  15. बुद्धि संरचना मॉडल के अनुसार, बौद्धिक लक्षणों के तीन आयाम हैं – / According to the Structure-of-Intellect model, the three dimensions of intellectual traits are:
    (A)
    कौशल, योग्यताएँ और तकनीकें (B) संचालन, विषयवस्तु और उत्पाद (C) स्मृति, तर्क और रचनात्मकता (D) धारणा, ध्यान और अभिव्यक्ति
    उत्तर: (B) संचालन, विषयवस्तु और उत्पाद
  16. रेवेन का प्रोग्रेसिव मैट्रिस टेस्ट किस प्रकार का परीक्षण है? / Raven’s Progressive Matrices (RPM) Test is an example of which type of test?
    (A)
    शाब्दिक बुद्धि परीक्षण (B) उपलब्धि परीक्षण (C) व्यक्तित्व परीक्षण (D) अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण
    उत्तर: (D) अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण
  17. मनोविज्ञान के क्षेत्र में, प्रसिद्ध बोबो डॉल प्रयोग किसके द्वारा किया गया था ? / In the field of psychology, the famous Bobo doll experiment was conducted by:
    (A) सिगमंड फ्रायड (B) बी.एफ. स्किनर (C) अल्बर्ट बंडूरा (D) इवान पावलोव
    उत्तर: (C) अल्बर्ट बंडूरा
  18. रोहित का मानना है कि वह नियमित अभ्यास के माध्यम से कठिन गणित की समस्याओं को हल करने में सक्षम है। यह विश्वास उसकी किस विशेषता को दर्शाता है? / Rohit believes that he is capable of mastering difficult maths problems through regular practice. This belief reflects his:
    (A) आत्मसक्षमता (B) आत्मसंप्रत्यय (C) आत्मसम्मान (D) आत्मनियमन
    उत्तर: (A) आत्मसक्षमता
  19. व्यक्तित्व मूल्यांकन के लिए निम्नलिखित में से कौन सी एक प्रोजेक्टिव तकनीक है? / Which of the following is a projective technique for personality assessment?
    (A)
    बेक डिप्रेशन इन्वेंटरी (B) रोशर्च इंकब्लॉट टेस्ट (C) मिनेसोटा मल्टीफेसिक पर्सनैलिटी इन्वेंटरी (MMPI) (D) बिग फाइव पर्सनैलिटी टेस्ट
    उत्तर: (B) रोशर्च इंकब्लॉट टेस्ट
  20. निम्नलिखित में से कौन मनोविज्ञान में व्यक्तिगत अन्तर की अवधारणा को सबसे अच्छी तरह से समझाता है ? / Which of the following best explains the concept of individual differences in psychology?
    (A)
    सभी व्यक्ति एक ही तरह से सीखते और व्यवहार करते हैं (B) व्यक्तियों के बीच अन्तर केवल पर्यावरणीय कारकों के कारण होता है (C) व्यक्ति बुद्धि, व्यक्तित्व और रुचियों जैसी विशेषताओं में भिन्न होते हैं (D) सभी मनुष्यों में मनोवैज्ञानिक लक्षण समान होते हैं
    उत्तर: (C) व्यक्ति बुद्धि, व्यक्तित्व और रुचियों जैसी विशेषताओं में भिन्न होते हैं
  21. व्यक्तित्व का मनोविश्लेषणात्मक सिद्धान्त किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया था ? / The psychoanalytical theory of personality was proposed by:
    (A)
    बी. एफ. स्किनर (B) कार्ल रोजर्स (C) अल्बर्ट बंडूरा (D) सिगमंड फ्रॉयड
    उत्तर: (D) सिगमंड फ्रॉयड
  22. किस प्रकार की स्मृति में जीवनी संबंधी विवरण और व्यक्तिगत जीवन के अनुभव शामिल होते हैं? / Which type of memory contains biographical details and personal life experiences?
    (A)
    आर्थी स्मृति (B) प्रक्रियात्मक स्मृति (C) घटनापरक स्मृति (D) संवेदी स्मृति
    उत्तर: (C) घटनापरक स्मृति
  23. कोहलबर्ग के अनुसार, “व्यक्तिवाद और विनिमयचरण नैतिक विकास के किस स्तर से संबंधित है ? / According to Kohlberg, the “individualism and exchange” stage belongs to which level of moral development?
    (A) पूर्व पारम्परिक स्तर (B) पारम्परिक स्तर (C) उत्तर पारम्परिक स्तर (D) स्वायत्त नैतिक स्तर
    उत्तर: (A) पूर्व पारम्परिक स्तर
  24. डिस्प्राफिया एक सीखने की अक्षमता है जो मुख्य रुप से निम्नलिखित में से किस कौशल को प्रभावित करती है? / Dysgraphia is a learning disability primarily affecting which of the following skills?
    (A) पढ़ने की समझ (B) लेखन और लिखावट (C) गणितीय तर्क (D) भाषण और भाषा विकास
    उत्तर: (B) लेखन और लिखावट
  25. कौन सा शिक्षण सिद्धान्त अवलोकन के माध्यम से सीखने की वकालत करता है ? / Which learning theory advocates learning through observation?
    (A)
    रचनावादी सिद्धान्त (B) व्यवहारवादी सिद्धान्त (C) संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त (D) सामाजिक शिक्षण सिद्धान्त
    उत्तर: (D) सामाजिक शिक्षण सिद्धान्त
  26. फ्रायड के अनुसार, अचेतन को सबसे अच्छे तरीके से इस प्रकार वर्णित किया जा सकता है: / According to Freud, the unconscious is best described as:
    (A)
    तार्किक और सचेत विचारों का भंडार (B) नींद के दौरान जागरूकता की एक अस्थायी स्थिति (C) अल्पकालिक यादों को संग्रहीत करने का भंडार (D) पशु प्रवृत्ति और दमित यादों का भंडार
    उत्तर: (D) पशु प्रवृत्ति और दमित यादों का भंडार
  27. मानसिक आयुशब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था ? / The term “mental age” was first introduced by:
    (A) टरमन (B) स्टर्न (C) बिने और साइमन (D) गार्डनर
    उत्तर: (C) बिने और साइमन
  28. रॉबर्ट ग्लेसर के मूल शिक्षण मॉडल के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा शिक्षण का घटक नहीं है? / According to Robert Glaser’s Basic Teaching Model, which of the following is NOT the component of teaching?
    (A) अनुदेशात्मक उद्देश्य (B) प्रवेश व्यवहार (C) अनुदेशात्मक प्रक्रियाएँ (D) टीम शिक्षण
    उत्तर: (D) टीम शिक्षण
  29. सहज जीवन शक्ति जो इड (Id) को सक्रिय करती है उसे कहा जाता है : / The instinctual life force that energizes the Id is called:
    (A) जीवन वृत्ति (B) मृत्यु वृत्ति (C) कामेच्छा (D) पराहम्
    उत्तर: (C) कामेच्छा
  30. बहुबुद्धि सिद्धान्तकिसने प्रस्तावित किया? / Who proposed the “Theory of Multiple Intelligences”?
    (A)
    रॉबर्ट स्टर्नबर्ग (B) हॉवर्ड गार्डनर (C) चार्ल्स स्पीयरमैन (D) अल्फ्रेड बिने
    उत्तर: (B) हॉवर्ड गार्डनर

Section – II: GENERAL KNOWLEDGE

  1. हिमाचल प्रदेश मेंहिम प्रस्थपत्रिका का प्रकाशन कब से हो रहा है? / Since when has the magazine “Him Prastha” been published in Himachal Pradesh?
    (A) 1945 से (B) 1956 से (C) 1967 से (D) 1955 से
    उत्तर: (B) 1956 से
  2. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित गुम्मा और द्रंग क्षेत्र चट्टानी नमक (Rock Salt) की खानों की शुरुआत कब की गई थी ? / When were the rock salt mines of Gumma and Drang area located in Mandi district of Himachal Pradesh started?
    (A) वर्ष 1841 में (B) वर्ष 1848 में (C) वर्ष 1850 में (D) वर्ष 1871 में
    उत्तर: (A) वर्ष 1841 में
  3. हिमाचल प्रदेश मेंमुख्यमंत्री सुख आश्रय योजनाके अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा घर बनाने के लिए कुल कितनी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ? / Under the Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana in Himachal Pradesh, how much financial assistance is provided by the state government for building a house?
    (A) 1 लाख (B) 2 लाख (C) 3 लाख (D) 5 लाख
    उत्तर: (C) 3 लाख
  4. केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजितडिजी लॉकर 2025′ राष्ट्रीय कार्यशाला में हिमाचल सरकार को कौनसा पुरस्कार प्रदान किया गया ? / At the “Digi locker 2025” National Workshop organized by the Ministry of Electronics and Information Technology, Government of India, Which award was given to Himachal Pradesh?
    (A)
    डिजिटल इनोवेशन अवार्ड (B) गवर्नेस एक्सीलेंस पुरस्कार (C) पीपल फर्स्ट इंटीग्रेशन अवार्ड (D) हिम सेवा उत्कृष्टता सम्मान
    उत्तर: (C) पीपल फर्स्ट इंटीग्रेशन अवार्ड
  5. हिमाचल सरकार ने किस ब्यूरों को RTI के दायरे से बाहर किया है? / Which bureau has been kept outside the purview of RTI by the Himachal Government?
    (A)
    राज्य अपराध शाखा (B) राज्य विजिलेंस एवं एंटीकरप्शन ब्यूरो (C) खुफिया विभाग (D) साइबर क्राइम सेल
    उत्तर: (B) राज्य विजिलेंस एवं एंटीकरप्शन ब्यूरो
  6. वज्र प्रहारके 16वें संस्करण का आयोजन कहाँ किया गया था ? / Where was the 16th edition of the joint military exercise “Vajra Prahar” held?
    (A)
    धर्मशाला स्थित सैन्य अकादमी में (B) बकलोह स्थित स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल (C) शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में (D) पठानकोट एयरबेस में
    उत्तर: (B) बकलोह स्थित स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल
  7. वित्तीय वर्ष 2025-26 के आर्थिक आंकड़ों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः (1) भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.4% रहने का अनुमान है। (2) हिमाचल प्रदेश की आर्थिक वृद्धि दर 8.3% आंकी गई है। (3) हिमाचल प्रदेश राज्य की प्रति व्यक्ति आय (2,83,626) देश की प्रति व्यक्ति आय (2,19,575) से अधिक है। / Consider the statements regarding economic data for FY 2025-26. Which of the above statements is/are correct:
    (A) केवल 1 और 2 (B) 2 और 3 (C) केवल 1 और 3 (D) 1, 2 और 3
    उत्तर: (D) 1, 2 और 3
  8. हाल ही में 2026 इटैलियन ओपन पुरुष एकल खिताब किसने जीता ? / Who recently won the Italian Open 2026 Men’s Single title?
    (A) नोवाक जोकोविच (B) कार्लोस अल्काराज़ (C) जैनिक सिनर (D) डैनिल मेदवेदेव
    उत्तर: (C) जैनिक सिनर
  9. महात्मा गांधी ने प्रवासी भारतीयों के अधिकारों की रक्षा हेतुनटाल इंडियन कांग्रेसकी स्थापना की। इसका संबंध निम्नलिखित में से किस स्थान से है? / The establishment of the “Natal Indian Congress” by Mahatma Gandhi is associated with which place?
    (A)
    ट्रांसवाल, दक्षिण अफ्रीका (B) डरबन, दक्षिण अफ्रीका (C) लंदन, इंग्लैड (D) जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका
    उत्तर: (B) डरबन, दक्षिण अफ्रीका
  10. भारत के उपराष्ट्रपति के पद हेतु निर्धारित संवैधानिक योग्यताओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसी शर्त आवश्यक नहीं है? / Regarding the constitutional qualifications for the Vice President of India, which of the following is NOT required?
    (A)
    प्रत्याशी का स्नातक होना (B) प्रत्याशी का भारत का नागरिक होना (C) प्रत्याशी की आयु कम से कम 35 वर्ष होना (D) प्रत्याशी में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने की योग्यता होना
    उत्तर: (A) प्रत्याशी का स्नातक होना
  11. सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण सेला सुरंग, जो वर्ष भर तवांग क्षेत्र को सुगम एवं निर्बाध सड़क संपर्क प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है, निम्नलिखित में से किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित है? / The strategically important Sela Tunnel is located in which state/UT?
    (A)
    अरुणाचल प्रदेश (B) सिक्किम (C) लद्दाख (D) जम्मू और कश्मीर
    उत्तर: (A) अरुणाचल प्रदेश
  12. नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो) का मुख्यालय किस देश में स्थित है? / The headquarters of the NATO is in which country?
    (A)
    फ्रांस (B) बेल्जियम (C) नार्वे (D) कनाडा
    उत्तर: (B) बेल्जियम
  13. ‘Great Mosque of Kilwa’ (किल्वा की महान मस्ज़िद) जो मध्यकालीन स्वाहिली तट की एक महत्वपूर्ण इस्लामी स्थापत्य धरोहर मानी जाती है, निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है ? / The “Great Mosque of Kilwa” is located in which country?
    (A) यू. . . (B) इराक (C) मिस्र (D) तंजानिया
    उत्तर: (D) तंजानिया
  14. भारत में विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) अधिनियम, 2005 आधिकारिक रूप से SEZ नियमों के साथ किस तिथि को लागू हुआ ? / In India the Special Economic Zones (SEZ) Act, 2005 officially came into force along with the SEZ Rules on which date?
    (A) 10 फरवरी, 2006 (B) 01 जनवरी, 2006 (C) 15 अगस्त, 2005 (D) 26 जनवरी, 2006
    उत्तर: (A) 10 फरवरी, 2006
  15. भारत में जनगणना (Census) से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए: (1) जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत। (2) विधेयक सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा प्रस्तुत। (3) जनगणना राज्य सूची का विषय (गलत) (4) सातवीं अनुसूची में संघ सूची में क्रम संख्या 69 पर। / Consider the statements regarding the Census in India. Which of the above statements are correct?
    (A) केवल 1, 2 और 4 (B) केवल 1 और 3 (C) केवल 2 और 4 (D) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर: (A) केवल 1, 2 और 4
  16. दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (ASEAN) की स्थापना कब हुई थी ? / When was the ASEAN established?
    (A) 1 जनवरी, 1970 (B) 8 अगस्त, 1967 (C) 15 अगस्त, 1965 (D) 26 जनवरी, 1968
    उत्तर: (B) 8 अगस्त, 1967
  17. खिलाड़ियों एवं उनकी ओलंपिक उपलब्धियों के युग्मों पर विचार कीजिए: (1) अभिनव बिंद्रा – 2008 बीजिंग स्वर्ण। (2) नीरज चोपड़ा – 2020 टोक्यो स्वर्ण। (3) मनु भाकरपेरिस 2024 में दो कांस्य पदक। (4) पी.वी.सिन्धुदो ओलंपिक पदक। / Which of the above pairs are correctly matched?
    (A) केवल 1, 2 और 3 (B) केवल 2, 3 और 4 (C) केवल 1 और 4 (D) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर: (D) 1, 2, 3 और 4
  18. वर्ष 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कौन है ? / Who is the winner of the 2025 Nobel Peace Prize?
    (A)
    मदर टेरेसा (B) कैलाश सत्यार्थी (C) मारिया कोरिना मचाडो (D) डोनाल्ड ट्रंप
    उत्तर: (C) मारिया कोरिना मचाडो
  19. मई 2026 में डब्ल्यू. एच. . (WHO) ने किन देशों में फैले इबोला प्रकोप कोअंतर्राष्ट्रीय चिंता की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC)’ घोषित किया ? / In which countries did the WHO declare the Ebola outbreak a ‘Public Health Emergency of International Concern’ (PHEIC) in May 2026?
    (A) केन्या और रवांडा (B) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और यूगांडा (C) नाइजिरिया और घाना (D) सूडान और इथियोपिया
    उत्तर: (B) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और यूगांडा
  20. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हाल ही ही में घाना के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। उस सम्मान का नाम क्या है? / Prime Minister Narendra Modi was recently conferred the national honour of Ghana. What is its name?
    (A)
    ऑर्डर ऑफ अफ्रीकन यूनिटी (B) दि ग्रैंड क्रॉस ऑफ घाना (C) दि ऑफिसर ऑफ दि ऑर्डर ऑफ दि स्टार ऑफ घाना (D) नाइट ऑफ नेशनल ग्लोरी
    उत्तर: (C) दि ऑफिसर ऑफ दि ऑर्डर ऑफ दि स्टार ऑफ घाना
  21. हाल ही मेंपैरासिनेमेलिसिया खासियानानामक कवक (फंगस) की एक नई प्रजाति की खोज भारत के किस राज्य में की गई है? / A new species of fungus named “Parasynnemelliscia Khasiana” was recently discovered in which Indian state?
    (A) नागालैंड (B) त्रिपुरा (C) मणिपुर (D) मेघालय
    उत्तर: (D) मेघालय
  22. वर्ष 2026 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम क्या थी ? / What was the theme for 2026 National Science Day?
    (A)
    साइंस फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर (B) वूमेन इन इनोवेशन फॉर इंडिया (C) वूमेन इन साइंस : कैटालाइजिंग विकसित भारत (D) साइंस एण्ड सोसाइटी फॉर न्यू इंडिया
    उत्तर: (C) वूमेन इन साइंस : कैटालाइजिंग विकसित भारत
  23. 15 अप्रैल 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली ? / Who took oath as the Chief Minister of Bihar on 15th April 2026?
    (A) मोहनलाल शर्मा (B) नीतिश कुमार (C) सम्राट चौधरी (D) निशान्त कुमार
    उत्तर: (C) 
  24. वर्तमान में तमिलनाडु के राज्यपाल कौन हैं? / Who is at Present, the Governor of Tamil Nadu?
    (A)
    सी. जोसेफ विजय (B) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (C) आर. एन. रवि (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर: (B)
  25. 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टी.वी.के. ने कितनी सीटें जीती ? / How many seats were won by TVK in the 2026 Tamil Nadu Assembly Election?
    (A) 59 (B) 47 (C) 108 (D) 118
    उत्तर: (C) 108
  26. सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (CFRR) किस अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त एक अधिकार है, जो ग्राम सभाओं को पारंपरिक वनों के प्रबंधन का अधिकार देता है? / Community Forest Resource Rights (CFRR) are recognized under which Act?
    (A)
    पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 (B) जैव विविधता अधिनियम, 2002 (C) वन अधिकार अधिनियम, 2006 (D) वन संरक्षण अधिनियम, 1980
    उत्तर: (C) वन अधिकार अधिनियम, 2006
  27. संकटग्रस्त पौधों एवं जन्तुओं की प्रजातियों को दर्शाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आई.यू.सी.एन.) द्वारा कौनसी पुस्तक तैयार की जाती है ? / Which book is prepared by the IUCN to list endangered species of plants and animals?
    (A)
    श्वेत डाटा बुक (B) रेड डाटा बुक (C) नील डाटा बुक (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर: (B) रेड डाटा बुक
  28. किन्नौर जिले में स्थित जंगी थोपन पोवारी जलविद्युत परियोजना की क्षमता कितनी है? / What is the capacity of the Jangi Thopan Powari Hydroelectric Project?
    (A) 560 मेगावाट (B) 960 मेगावाट (C) 780 मेगावाट (D) 1560 मेगावाट
    उत्तर: (C) 780 मेगावाट
  29. हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में किस वर्ष प्रथम बार महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया ? / In which year were women given 50% reservation for the first time in Panchayati Raj elections in Himachal Pradesh?
    (A) वर्ष 2010 के चुनावों में (B) वर्ष 2015 के चुनावों में (C) वर्ष 2020 के चुनावों में (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर: (A) वर्ष 2010 के चुनावों में
  30. हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण संवर्धन परियोजना” (HPCDP) को किस संस्था द्वारा वित्तपोषित किया जाता है? / Which organization finances the “Himachal Pradesh Crop Diversification Promotion Project (HPCDP)”?
    (A) भारत सरकार (B) यूनाइटेड नेशंस (UN) (C) एशिया विकास बैंक (ADB) (D) जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA)
    उत्तर: (D) जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA)

Section – III: ENGLISH

  1. The Olympic games ______ by the Roman Emperor in AD 394.
    (A) stopped (B) were stopped (C) are being stopped (D) have been stopped
    उत्तर: (B) were stopped
  2. Let the Principal ______.
    (A) informed (B) be informed (C) being informed (D) should be informed
    उत्तर: (B) be informed
  3. He said to his friend, “work hard.” He ______ his friend to work hard.
    (A) advised (B) suggested (C) directed (D) forbade
    उत्तर: (A) advised
  4. The mother said, “who did that?” The mother asked who ______.
    (A) has done that (B) did that (C) had done that (D) would do that
    उत्तर: (C) had done that
  5. The book is lying ______ the floor.
    (A) on (B) it (C) at (D) upon
    उत्तर: (A) on
  6. This is the knife ______ which the murder was committed.
    (A) by (B) on (C) with (D) at
    उत्तर: (C) with
  7. His father died and this added to his difficulties.
    (A) Simple (B) Compound (C) Complex (D) Simple past
    उत्तर: (B) Compound
  8. He died in the place where he was born.
    (A) Complex (B) Compound (C) Simple (D) Past indefinite
    उत्तर: (A) Complex
  9. As dead as a ______.
    (A) lead (B) vinegar (C) doornail (D) hatter
    उत्तर: (C) doornail
  10. As slippery as an ______.
    (A) eel (B) fish (C) water (D) mustard
    उत्तर: (A) eel
  11. “Antonym :-MAGNANIMOUS” :
    (A) Noble (B) Cruel (C) Vindictive (D) Humble
    उत्तर: (B) Cruel
  12. “TACITURN”:
    (A) Brave (B) Reserved (C) Cheerful (D) Talkative
    उत्तर: (D) Talkative
  13. “PRUDENT”:
    (A) Humble (B) Ambitious (C) Reckless (D) Intelligent
    उत्तर: (C) Reckless
  14. “Synonym :-ENIGMA”:
    (A) Solution (B) Mystery (C) Answer (D) Truth
    उत्तर: (B) Mystery
  15. “CANDID”:
    (A) Honest (B) Clever (C) Secretive (D) Careless
    उत्तर: (A) Honest
  16. “AUSTERE”:
    (A) Luxurious (B) Decorative (C) Strict (D) Cheerful
    उत्तर: (C) Strict
  17. Correctly spelt word:
    (A) Mediterranean (B) Mediteranean (C) Mediterranian (D) Meditteranean
    उत्तर: (A) Mediterranean
  18. Correctly spelt word:
    (A) Lieutenant (B) Leutenant (C) Lieutenent (D) Leuitenant
    उत्तर: (A) Lieutenant
  19. Which sentence is grammatically correct?
    (A) The scissors is on the table. (B) The scissors are on the table. (C) The scissor are on the table. (D) None of the above
    उत्तर: (B) The scissors are on the table.
  20. A person who loves books is called:
    (A) Bibliophile (B) Polyglot (C) Linguist (D) Philatelist
    उत्तर: (A) Bibliophile
  21. A group of Owls is known as:
    (A) A Troop (B) A Heard (C) A Parliament (D) A Colony
    उत्तर: (C) A Parliament
  22. This book ______ dollars.
    (A) only cost two (B) costs only two (C) costs two only (D) None of the above
    उत्तर: (B) costs only two
  23. Kalidas is ______ of India.
    (A) the Shakespeare (B) a Shakespeare (C) Shakespeare (D) None of the above
    उत्तर: (A) the Shakespeare
  24. ______ time are you leaving for Ambala?
    (A) Which (B) At what (C) What (D) None of the above
    उत्तर: (B) At what
  25. I worked harder than you ______.
    (A) worked (B) work (C) work harder (D) None of the above
    उत्तर: (A) worked
  26. I ______ exercise daily.
    (A) am doing (B) do (C) had been doing (D) have been doing
    उत्तर: (B) do
  27. I ______ him yesterday.
    (A) had seen (B) saw (C) have seen (D) None of the above
    उत्तर: (B) saw
  28. I wish I ______ help you.
    (A) could (B) would (C) had (D) were
    उत्तर: (A) could
  29. If you had informed me I ______ vigilant.
    (A) will be (B) would be (C) had been (D) would have been
    उत्तर: (D) would have been
  30. When he ______ writing this thesis, he took a long rest.
    (A) had finished (B) had been finished (C) finish (D) None of the above
    उत्तर: (A) had finished

Section – IV: SOCIAL STUDIES

  1. अशोक के शिलालेखों की सर्वप्रथम व्याख्या किसने की ? / Who was first to decipher the inscriptions of Ashoka?
    (A) जेम्स प्रिंसेप (B) आर. सी. मजूमदार (C) वी. . स्मिथ (D) सुमित सरकार
    उत्तर: (A) जेम्स प्रिंसेप
  2. समवर्ती सूची का विचारकिस देश के संविधान से लिया गया है? / The idea of Concurrent List is taken from which country’s Constitution?
    (A) अमेरिका (B) ऑस्ट्रेलिया (C) जर्मनी (D) फ्रांस
    उत्तर: (B) ऑस्ट्रेलिया
  3. भिलाई स्टील प्लांट किसके सहयोग से स्थापित किया गया था ? / The Bhilai Steel Plant was set up in collaboration with which country?
    (A) ब्रिटेन (B) जापान (C) अमेरिका (D) सोवियत संघ
    उत्तर: (D) सोवियत संघ
  4. हिन्दू और मुसलमान एक सुन्दर वधु की दो आंखें हैंयह शब्द किसने कहे थे ? / Who said these words, ‘Hindu and Muslim are the two eyes of a beautiful bride’?
    (A) सर सैयद अहमद खाँ (B) मुहम्मद अली जिन्नाह (C) महात्मा गांधी (D) रबिन्द्रनाथ टैगोर
    उत्तर: (C) महात्मा गांधी
  5. पंचायतों में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण की व्यवस्था किस संविधान संशोधन में की गई ? / Through which Constitutional Amendment was 1/3 reservation for women in Panchayats provided?
    (A) 71वें (B) 72वें (C) 73वें (D) 74वें
    उत्तर: (C) 73वें
  6. निम्न में से हर्षवर्धन की राजधानी कौनसी थी ? / Which among the following was the Capital of Harshavardhna?
    (A) सारनाथ (B) कुशीनगर (C) प्रयाग (D) कन्नौज
    उत्तर: (D) कन्नौज
  7. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र कहाँ पर स्थित है? / Bhabha Atomic Research Centre is located at:
    (A) श्रीहरिकोटा (B) ट्राम्बे (C) दिल्ली (D) बंगलूरू
    उत्तर: (B) ट्राम्बे
  8. सिंधु जल संधि पर किस वर्ष हस्ताक्षर हुए ? / The Indus Waters Treaty was signed in:
    (A) 1947 (B) 1950 (C) 1960 (D) 1962
    उत्तर: (C) 1960
  9. वर्तमान में हड़प्पा किस देश में है? / In which country is Harappa located at present?
    (A) भारत (B) ईरान (C) अफगानिस्तान (D) पाकिस्तान
    उत्तर: (D) पाकिस्तान
  10. सिन्धु घाटी सभ्यता की खोज किसने की ? / Who discovered the Indus Valley Civilization?
    (A) सर जॉन मार्शल ने (B) एम. सी. मजूमदार ने (C) दयाराम साहनी ने (D) यज्ञदत्त शर्मा ने
    उत्तर: (C) दयाराम साहनी ने
  11. महाभारत का युद्ध कितने दिनों तक चला था ? / How long did the Mahabharata war last?
    (A) 16 दिन (B) 18 दिन (C) 21 दिन (D) 28 दिन
    उत्तर: (B) 18 दिन
  12. भारत ने अपना पहला परमाणु परिक्षण कब किया था ? / When did India conduct its first Nuclear test?
    (A) 30 दिसम्बर 1971 (B) 18 मई 1974 (C) 6 अक्टूबर 1980 (D) 2 मई 1998
    उत्तर: (B) 18 मई 1974
  13. 1857 के विद्रोह में अहम भूमिका निभाने वाले मंगल पाण्डे किस बटालियन से थे ? / Mangal Pandey belonged to which Battalion?
    (A) 44
    वीं नेटिव इन्फेंट्री (B) 56वीं नेटिव इन्फेंट्री (C) 34वीं नेटिव इन्फेंट्री (D) 65वीं नेटिव इन्फेंट्री
    उत्तर: (C) 34वीं नेटिव इन्फेंट्री
  14. एलोरा की गुफाएँ किस राज्य में स्थित हैं? / In which state are the Ellora Caves located?
    (A) महाराष्ट्र (B) मध्यप्रदेश (C) बिहार (D) गुजरात
    उत्तर: (A) महाराष्ट्र
  15. नाटो (NATO) क्या है? / What is NATO?
    (A)
    आर्थिक संगठन (B) राजनीतिक संगठन (C) सैनिक गठबंधन (D) धार्मिक संगठन
    उत्तर: (C) सैनिक गठबंधन
  16. अशोक ने कलिंग की राजधानी किसे बनाया था ? / Which city did Ashoka make the capital of Kalinga?
    (A) तोसाली (B) वैशाली (C) तक्षशिला (D) उज्जैन
    उत्तर: (A) तोसाली
  17. भारतचीन के बीच पंचशील समझौता कब हुआ ? / When was the Panchsheel Agreement signed between India and China?
    (A) 26 जनवरी 1950 (B) 29 अप्रैल 1954 (C) 26 मई 1962 (D) 10 सितम्बर 1970
    उत्तर: (B) 29 अप्रैल 1954
  18. गुप्तकाल में प्रांत का मुखिया क्या कहलाता था ? / What was the head of a province called during the Gupta Period?
    (A) भुक्ति (B) ग्रामिक (C) उपारिक (D) मण्डलेश्वर
    उत्तर: (C) उपारिक
  19. सांची स्तूप कहाँ स्थित है? / Where is Sanchi Stupa located?
    (A) दिल्ली (B) भोपाल (C) लखनऊ (D) जोधपुर
    उत्तर: (B) भोपाल
  20. भारतपाक सीमा आयोग के अध्यक्ष कौन थे? / Who was the chairman of India-Pak Border Commission?
    (A) जॉन साइमन (B) लॉर्ड मैकमोहन (C) सरदार पटेल (D) सर रेडक्लिफ
    उत्तर: (D) सर रेडक्लिफ
  21. बर्लिन की दीवार कब गिराई गई ? / When was the Berlin wall demolished?
    (A) 1961 (B) 1980 (C) 1989 (D) 1991
    उत्तर: (C) 1989
  22. किस मुगलशासक को आलमगीर कहा जाता था ? / Which Mughal ruler was called Alamgir?
    (A) औरंगज़ेब (B) जहाँगीर (C) अकबर (D) शाहजहाँ
    उत्तर: (A) औरंगज़ेब
  23. दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी ? / When did Delhi become the capital of India?
    (A) 1885 (B) 1905 (C) 1911 (D) 1913
    उत्तर: (C) 1911
  24. निम्न में से कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य नहीं है? / Which of the following countries is NOT a permanent member of the UN Security Council?
    (A) चीन (B) फ्रांस (C) रूस (D) जापान
    उत्तर: (D) जापान
  25. निम्न में से किसने अकबर की जीवन कथा लिखी थी ? / Who among the following wrote the biography of Akbar?
    (A) बलबन (B) अबुल फज़ल (C) फिरदौसी (D) बीरबल
    उत्तर: (B) अबुल फज़ल
  26. सार्क (SAARC) की स्थापना कब हुई ? / When was SAARC established?
    (A) 1947 (B) 1975 (C) 1985 (D) 2015
    उत्तर: (C) 1985
  27. वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों की संख्या कितनी है? / What is the number of members of U.N. at present?
    (A) 15 (B) 51 (C) 185 (D) 193
    उत्तर: (D) 193
  28. दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने करवाया था ? / Who built the Red Fort of Delhi?
    (A) शाहजहाँ (B) जहाँगीर (C) अकबर (D) हुमायूं
    उत्तर: (A) शाहजहाँ
  29. प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन किसके शासनकाल में दरबारी थे ? / During whose reign was the famous musician Tansen a courtier?
    (A) औरंगज़ेब (B) जहाँगीर (C) बहादुर शाह जफर (D) अकबर
    उत्तर: (D) अकबर
  30. किस वर्ष बैसाखी के दिन 13 अप्रैल को गुरु गोबिन्द सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी ? / In which year, on the day of Baisakhi, 13th April, Guru Gobind Singh established the Khalsa Panth?
    (A) 1699 (B) 1799 (C) 1800 (D) 1885
    उत्तर: (A) 1699
  31. अतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना कब हई थी ? / When was the International Monetary Fund established?
    (A) 8 अगस्त 1942 (B) 22 जुलाई 1944 (C) 28 मई 1961 (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर: (B) 22 जुलाई 1944
  32. भारतीय संसद पर आतंकी हमला कब हुआ ? / When did the terrorist attack on the Indian Parliament take place?
    (A) 6 दिसम्बर 1992 (B) 27 फरवरी 2002 (C) 13 दिसम्बर 2001 (D) 11 सितम्बर 2001
    उत्तर: (C) 13 दिसम्बर 2001
  33. अकबर के शासनकाल में महाभारत का फारसी भाषा में अनुवाद किया गया था, वह किस नाम से जाना जाता है? / Mahabharat translated into Persian during Akbar’s reign is known by what name?
    (A) इकबालनामा (B) सकीनतउलऔलिया (C) रज्मनामा (D) अकबरनामा
    उत्तर: (C) रज्मनामा
  34. शाहजहाँ के काल में कौनसा यूरोपीय यात्री भारत आया ? / Which European traveller came to India during the period of Shahjahan?
    (A) विलियम हॉकिन्स (B) थॉमस रो (C) नेपोलियन (D) पीटर मुण्डी
    उत्तर: (D) पीटर मुण्डी
  35. वर्साय की सन्धि कब हुई थी ? / When was the Treaty of Versailles?
    (A) 1919 (B) 1920 (C) 1924 (D) 1911
    उत्तर: (A) 1919
  36. निम्न में से कौन सा देश आसियान (ASEAN) का सदस्य है? / Which of the following Country is a member of ASEAN?
    (A) सिंगापुर (B) चीन (C) भारत (D) अमेरिका
    उत्तर: (A) सिंगापुर
  37. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया ? / When was the Battle of Haldighati fought?
    (A) 1526 (B) 1576 (C) 1605 (D) 1707
    उत्तर: (B) 1576
  38. विश्व का सबसे ऊँचा रेलवे पुल भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में है? / In which state/U.T. of India is the world’s highest Railway bridge located?
    (A) जम्मूकश्मीर (B) हिमाचल प्रदेश (C) अरूणाचल प्रदेश (D) सिक्किम
    उत्तर: (A) जम्मूकश्मीर
  39. सिंधु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है? / In which state is the Indus Valley site Kalibangan?
    (A) गुजरात (B) बिहार (C) राजस्थान (D) मध्यप्रदेश
    उत्तर: (C) राजस्थान
  40. इंडिया विंस फ्रीडमकिसकी आत्मकथा है? / Whose autobiography is ‘India Wins Freedom’?
    (A)
    जवाहरलाल नेहरू (B) महात्मा गांधी (C) मुहम्मद इकबाल (D) अबुल कलाम आज़ाद
    उत्तर: (D) अबुल कलाम आज़ाद
  41. संविधान के किस अनुच्छेद में शिक्षा का मौलिक अधिकार दिया गया है? / In which Article of the Constitution is the fundamental right to education given?
    (A) अनुच्छेद 17 (B) अनुच्छेद 21-A (C) अनुच्छेद 21 (D) अनुच्छेद 51-A
    उत्तर: (B) अनुच्छेद 21-A
  42. श्वेत कोयला किसे कहा जाता है? / What is called white coal?
    (A)
    दूध उत्पादन (B) कपास उत्पादन (C) जल विद्युत (D) मछली उत्पादन
    उत्तर: (C) जल विद्युत
  43. निम्न में से कौन सा संवैधानिक संशोधन मिनी संविधान माना जाता है? / Which of the following constitutional amendment is considered a Mini Constitution?
    (A) 26वां (B) 42वां (C) 44वां (D) 52वां
    उत्तर: (B) 42वां
  44. बंगाल विभाजन किस वायसराय के समय रद्द हुआ था ? / During the tenure of which Viceroy was the partition of Bengal cancelled?
    (A) लॉर्ड हार्डिंग II (B) लॉर्ड कर्जन (C) लॉर्ड रीडिंग (D) लॉर्ड मिंट
    उत्तर: (A) लॉर्ड हार्डिंग II
  45. विश्व इतिहास की झलकियाँकिसकी रचना है? / Whose composition is ‘Glimpses of World History’?
    (A)
    अटल बिहारी वाजपेयी (B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (C) जवाहरलाल नेहरू (D) .पी.जे. अब्दुल कलाम
    उत्तर: (C) जवाहरलाल नेहरू
  46. पर्ल हार्बर क्या है? / What is Pearl Harbor?
    (A)
    अमेरिकी नौसैनिक अड्डा (B) भारत का लड़ाकू विमान (C) इंग्लैण्ड की बन्दरगाह (D) जापान का शहर
    उत्तर: (A) अमेरिकी नौसैनिक अड्डा
  47. 1951 में भूदान आंदोलन किसने शुरु किया था ? / Who started Bhoodan movement in 1951?
    (A)
    दादाभाई नौरोजी (B) मोतीलाल नेहरू (C) जयप्रकाश नारायण (D) विनोबा भावे
    उत्तर: (D) विनोबा भावे
  48. भारत छोड़ो आंदोलन के समय भारत का वायसराय कौन था ? / Who was the Viceroy of India at the time of Quit India Movement?
    (A) लॉर्ड रीडिंग (B) लॉर्ड बेंटिक (C) लॉर्ड लिनलिथगो (D) लॉर्ड कैनिंग
    उत्तर: (C) लॉर्ड लिनलिथगो
  49. किस वर्ष स्वदेशी आंदोलन हुआ था ? / In which year did the Swadeshi Movement start?
    (A) 1885 (B) 1905 (C) 1916 (D) 1942
    उत्तर: (B) 1905
  50. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक क्या था? / What was the symbol of the freedom struggle of 1857?
    (A) कमल एवं चपाती (B) चपाती तलवार (C) कमल एवं गुलाब (D) कमल एवं किताब
    उत्तर: (A) कमल एवं चपाती
  51. जम्मूकश्मीर की विशेष स्थिति से सम्बन्धित अनुच्छेद 370 को कब हटाया गया ? / When was Article 370 abrogated?
    (A) 5 अगस्त 2019 (B) 10 अगस्त 2019 (C) 1 सितम्बर 2019 (D) 5 सितम्बर 2022
    उत्तर: (A) 5 अगस्त 2019
  52. 31 दिसम्बर 1991 को सोवियत संघ कितने भागों में विभाजित हुआ था ? / Into how many parts was the Soviet Union divided on 31st December 1991?
    (A) 15 (B) 10 (C) 5 (D) 2
    उत्तर: (A) 15
  53. 1864 में किस वायसराय ने शिमला को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था ? / Which Viceroy declared Shimla as the summer Capital in 1864?
    (A) लॉर्ड क्लाईव (B) जॉन लॉरेंस (C) लॉर्ड वेलेस्ली (D) लॉर्ड कॉर्नवालिस
    उत्तर: (B) जॉन लॉरेंस
  54. भारत और अमेरिका के बीच 123 समझौता कब हुआ था ? / When was the 123 Agreement signed between India and America?
    (A) 2002 (B) 2005 (C) 2008 (D) 2015
    उत्तर: (C) 2008
  55. गांधी सागर बांध किस नदी पर बनाया गया ? / On which river is the Gandhi Sagar Dam built?
    (A) चम्बल (B) कृष्णा (C) कावेरी (D) महानदी
    उत्तर: (A) चम्बल
  56. कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाला दर्रा कौन सा है ? / Which pass connects Kashmir to the rest of India?
    (A) बोलन दर्रा (B) साचपास (C) बनिहाल दर्रा (D) काराकोरम दर्रा
    उत्तर: (C) बनिहाल दर्रा
  57. वित्त विधेयक सबसे पहले संसद के किस सदन में पेश किया जाता है? / Money Bill can be introduced in which House of Parliament?
    (A) राज्य सभा (B) लोक सभा (C) लोक सभा अथवा राज्य सभा (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर: (B) लोक सभा
  58. प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का संस्थापक कौन था ? / Who was the founder of ancient Nalanda University?
    (A)
    स्कन्दगुप्त (B) कुमारगुप्त (C) धर्मपाल (D) समुद्रगुप्त
    उत्तर: (B) कुमारगुप्त
  59. गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से पुकारा जाता है ? / What is the river Ganga called in Bangladesh?
    (A) मेघना (B) सांगपो (C) पदमा (D) जमुना
    उत्तर: (C) पदमा
  60. प्रसिद्ध नील विद्रोह कहाँ हुआ था ? / Where did the famous Indigo Revolt take place?
    (A) उत्तर प्रदेश (B) महाराष्ट्र (C) ओड़िशा (D) बंगाल
    उत्तर: (D) बंगाल

More Pages:-

हेलो दोस्तों ,आपका हमारी वेबसाइट Himexam.com पर स्वागत है। जैसा की आपको पता है हमारी वेबसाइट Himexam.com  आपको समय-समय पर सभी HP Govt Jobs & All India Govt Jobs की Notifications प्रदान करवाती है। साथ ही साथ Himachal Pradesh Exam Previous Paper और Himachal Pradesh GK ,Himachal Pradesh & National +International Current Affairs  के सभी नोट्स मुफ्त उपलब्ध करवाते है। हमारी वेबसाइट के अलग अलग प्लेटफार्म पर pages & Group बने है जैसे की facebook ,Telegram और Instagram .. अगर आप हिमाचल के किसी भी पेपर की तैयारी कर रहे हो तो जल्दी से इन groups के साथ जुड़ जाएं इनके लिंक नीचे table में दिए गए है। 

Join Us:-

Like Our Facebook PageClick here
Join Us oN TelegramClick here
Join Us On InstagramClick Here

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.