Tributaries of Yamuna River in Himachal Pradesh
||Tributaries of Yamuna River in himachal pradesh||Tributaries of Yamuna River in hp||
1.गिरी नदी-गिरी नदी ‘कुपर चोटी’ जुब्बल से निकलती है। यह नदी पौंटा के मोकामपुर के पास यमुना नदी में मिलती है। जलाल,अश्वनी इसकी सहायक नदियाँ हैं। अश्वनी खड्ड साधूपुल (सोलन) के पास गिरी नदी में मिलती है।
जलाल नदी-जलाल गिरी की सहायक नदी है जो नेही धारटी से निकलकर ददाहू के पास गिरी नदी में मिलती है। बागथन जलाल नदी के किनारे स्थित है।
2. टौंस नदी-टौंस नदी रूपिन और सूपिन नदियों के संगम नैतवार से निकलती है। टौंस नदी सहस्रधारा (खोदरी माजरी) के पास यमुना में मिलती है। पब्बर नदी टौंस की सहायक नदी है।
पब्बर नदी-टौंस की सहायक नदी पब्बर चन्द्रनाहन झील से निकलती है। पब्बर नदी चकराता के पास टौंस नदी में मिलती है। पटसरी और आंध्रा नदी पब्बर की सहायक नदी है।
पटसरी नदी खड़ा पत्थर (शिमला) से निकलकर पटसरी पब्बर नदी में मिलती है।
आंध्रा नदी चीड़गाँव में पब्बर नदी में मिलती है। चीड़गाँव, रोहणू और नेरवा इसके किनारे बसे हैं।
Read More:–Tributaries of satluj in himachal pradesh
![]() |
| Join Our Telegram Group |

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.







