एक हजार पुलिस आरक्षियों की जल्द होगी भर्ती, कर्मियों को सेवानिवृत्ति से पहले पदोन्नति
हिमाचल पुलिस में चल रही कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए जल्द एक हजार पुलिस आरक्षियों की भर्ती की जाएगी। साथ ही सेवानिवृत्त होने से तीन महीने पहले हर पुलिस कर्मी को एक पदोन्नति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह एलान सोमवार को रिज मैदान पर आयोजित हिमाचल प्रदेश पुलिस के स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पुलिस शांतिपूर्ण तथा सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिम्मेदारी से कर्त्तव्य का निर्वहन कर रही है और प्रदेश को अपनी मूल्यवान सेवाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।
सरकार ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से गुड़िया हेल्पलाइन 1515 और शक्ति बटन ऐप आरंभ किया है। उन्होंने पुलिस विभाग से प्रदेश में नशे से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा, ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल पुलिस की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर 25 जनवरी को हिमाचल दिवस पर सभी पुलिस कर्मियों को विशेष मेडल देने की घोषणा की

Source: Amar Ujala

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.