निजी बीएड कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने निजी बीएड कॉलेजों में बढ़ाई गई फीस लागू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। वेबसाइट पर अधिसूचना जारी निजी बीएड कॉलेजों को इसे लागू करने को कहा गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि 18 नवंबर को शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से जारी पत्र के आधार पर निजी बीएड कॉलेजों के लिए नया फीस स्ट्रक्चर लागू करने की बात कही गई है।
Click Here for Himachal Pradesh General Knowledge -Ebook
जिसे शिक्षा विभाग की वेबसाइट से भी डाउनलोउ किया जा सकता है। नए फीस स्ट्रक्चर के लागू किए जाने पर अब बीएड कॉलेज में जो दो वर्षीय बीएड कोर्स 84,870 में होता था, अब यही कोर्स बढ़ी फीस लागू होने पर 98000 में हो पाएगा। फीस में एकमुश्त 13,130 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
Source:- Amar Ujala

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.




