प्राथमिक शिक्षा खंड सिरमौर के अंतर्गत आने वाली उक्त पाठशालाओं में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर पालिसी 2020 तथा उसमें समय-समय पर हुए संशोधनों के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा विभाग अपने अधीन आने वाली प्राथमिक पाठशालाओं तथा एकल माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती प्रक्रिया मासिक मानदेय रूपये 5625/-शिक्षणिक सत्र के दस माह के लिए) पर प्रारम्भ करने जा रहा है। जिस हेतु खाली पदों की सूचना तथा अन्य जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, जिला सिरमौर स्थित नाहन के कार्यालय ब्लागस्पोट (ddeesirmourblogspot.in) पर तथा उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा जिला सिरमौर स्थित नाहन/सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा सम्बंधित उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) के कार्यालय में उपलब्ध होगी। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों हेतु अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर सभी प्रमाण पत्रों/दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटो कापी सहित सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में दिनांक 27.04.2022 सांय 500 बजे तक जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र पर स्वप्रमाणित नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो चिपकाना भी अनिवार्य होगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन दिनांक 13.04.2022 से दिनांक 27.04.2022 तक सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा। प्रार्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उपरी आयु सीमा में नियमानुसार छुट देय है। आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों जिनकी स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न की जानी हैं की सूची निम्न प्रकार से है
1. दूरी प्रमाण पत्र (सम्बंधित पंचायत सचिव अथवा शहरी स्थानीय निकाय में सम्बंधित कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो)
2. जन्म तिथि/आयु प्रमाण पत्र
3. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
4. विभिन्न श्रेणियों के प्रमाण पत्र
(क) विधवा/अनाथ/संदर्भित दिव्यांग प्रमाण पत्र
(ख) ऐसे परिवार का सदस्य जो अत्यधिक गरीब/दयनीय परिस्थिति में रह रहा हो का प्रमाण पत्र
(ग) पति द्वारा परित्यक्त नारी प्रमाण पत्र
5. उन अभ्यर्थियों के लिए जिन के परिवार ने पाठशाला हेतु भूमि दान की है, भूमि दान प्रमाण पत्र
6. अभ्यर्थी जो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/गरीबी रेखा से नीचे संबंध रखता हो, का प्रमाण पत्र
7. अभ्यर्थी जिसके परिवार से कोई भी सदस्य सरकारी या गैर सरकारी नौकरी में नही है, का प्रमाण पत्र।
👉CLICK HERE FOR SCHOOL LIST PDF

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.






