एचएएस परीक्षा का परिणाम घोषित, मंडी जिले के निशांत टॉपर, दूसरे स्थान पर संकल्प
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को एचएएस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र के निशांत कुमार ने टॉप किया है, जबकि इसी जिले के सुंदरनगर के संकल्प गौतम दूसरे स्थान पर रहे हैं।
आयोग ने एचएएस और अन्य पदों की इस परीक्षा में 23 अधिकारियों का चयन किया है। इनमें एचएएस अधिकारी के तौर पर तीन का चयन हुआ है। इनमें निशांत और संकल्प सामान्य श्रेणी से हैं, जबकि करतार चंद ओबीसी और पूर्व सैनिक कोटे से चयनित हुए हैं।
राकेश ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, देवेंद्र कुमार, हेम राज, रोहित ठाकुर, अंकज शर्मा और सार्थक कोषाधिकारी चयनित हुए हैं। रोहित कंवर तहसीलदार बने हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा और सचिव राखिल काहलो ने बताया कि आयोग ने रिकॉर्ड नौ माह में एचएएस परीक्षा की प्रक्रिया पूरी की है। साल में दो बार एचएएस परीक्षा परिणाम निकाला है।

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.



