स्वास्थ्य खंड नगरोटा बगवां के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं के पांच पद भरे जाएंगे :- बीएमओ डॉ रूबी भारद्वाज
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रुबी भारद्वाज ने बताया कि ग्राम पंचायत मूंदला , घोड़ब, सद्दूं बड़ग्रां , तंगरोटी खास व कीरचंबा में एक एक पद भरा जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत से विवाहित महिला प्रार्थी आवेदन कर सकती हैं।आवेदनकर्ता की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच व आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए, विधवा, तलाकशुदा, अनुसूचित जाति व जनजाति व बी पी एल महिला अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इछुक महिला अभ्यर्थी 15 सितंबर 2022 को शाम 5 बजे तक किसी भी कार्य दिवस पर सादे कागज आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों सहित आवेदन खंड चिकित्सा अधिकारी नगरोटा बगवां के कार्यलय में जमा करवा सकती हैं अथवा उपरोक्त विषय के अधिक जानकारी हेतु कार्यालय दूरभाष नंबर 01892-252294 पर संपर्क कर सकती हैं।
Join Our Telegram Group :- Himexam

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.







