Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

Arts And Culture Of Lahaul Spiti District

Facebook
WhatsApp
Telegram

Arts And Culture Of Lahaul Spiti District

||Arts And Culture Of Lahaul Spiti District||Arts And Culture Of Lahaul Spiti District||
Arts And Culture Of Lahaul Spiti District
Arts And Culture Of Lahaul Spiti District
1. गोम्पा – खारंदोग, शांशुर, गेमूर और गुरुघंटाल गोम्पा लाहौल में और ताबो, की और धाकंर गोम्पा स्पीति में स्थित है | ताबो, की और धाकंर गोम्पा स्पीति नदी के किनारे स्थित है | गेमूर गोम्पा भागा नदी के किनारे स्थित है | ‘की’ हिमाचल प्रदेश का सबसे ऊंचा व बड़ा गोम्पा है | ताबो गोम्पा विश्व का प्राचीनतम गोम्पा है |

2. धर्म – लाहौल में हिन्दू और बौद्ध धर्म दोनों को मानने वाले लोग हैं | गेफांग, डाबला और तंग्यूर यहाँ के प्रमुख देवता हैं | स्पीती में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग हैं |

3. विवाह – लाहौल में तभाग्स्टन / मोथेबियाह व्यवस्थित / तय विवाह है | कुनमाईभाग्स्टन / कौन्ची विवाह भाग कर किया गया विवाह है |

4. त्योहार / उत्सव –

(क) लदारचा – यह मेला हर वर्ष जुलाई में किब्बर गाँव में लगता है |

(ख) सिस्सु मिला – यह मेला जून में शांशुर गोम्पा, जुलाई में गेमूर गोम्पा और अगस्त में गोंदला के मनी गोम्पा में लगता है |

(ग) फागली मेला – फागली या कुन मेला फरवरी की आमावस्या को पट्टन घाटी में लगता है | यह फाल्गुन के आने का संकेत देता है |

(घ) पौरी मेला – यह मेला अगस्त में त्रिलोकीनाथ मंदिर में लगता है जहाँ शुद्ध घी का दीपक पूरे वर्ष जलता है |

(ड़) हाल्दा/लोसर – हाल्दा या लोसर लाहौल का नववर्ष आगमन का त्योहार है जो दीवाली के जैसा है |

5. लोकनृत्य – शेहनी, धूरे, घारफी (लाहौल-स्पीति का सबसे पुराना नृत्य) |

6. पेय – छांग जो चावल, जौ, गेहूँ, से बनती है एक देशी शराब है |

7. ताण्डी – ताण्डी गाँव तन-देही से उत्पन्न हुआ है | ताण्डी में द्रौपदी ने अपना तन छोड़ा था | ऋषि विशिष्ठ को ताण्डी में दफनाया गया था | ताण्डी में सूर्य के बेटे का चंद्रमा की बेटी से विवाह हुआ था |



                                    Join Our Telegram Group

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.