Chamba District GK

Chamba District GK

Facebook
WhatsApp
Telegram

Chamba District GK :-इस पोस्ट में    चम्बा जिले के बारे में महत्ब्पूर्ण जानकारी है। जो की अक्सर हिमाचल प्रदेश के पेपर में पूछी जाती है। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो आगे शेयर जरूर करे। 

Read More:- Hamirpur District GK

Chamba District GK

 जिले के रूप में गठन 15 अप्रैल  1948
जिला मुख्यालय  चम्बा
उप मंडल 07
विकास खंड 07
विधानसभा क्षेत्र05
क्षेत्रफल6,528 बर्ग किलोमीटर 

Read More:- Sirmaur District GK

Important Kinnaur District GK:-

  • 550 ई. में चम्बा रियासत की स्थापना अयोध्या से आए सूर्यवंशी राजा मारू ने की थी तथा अपनी राजधानी भरमौर (ब्रह्मपुर) को अपनी राजधानी बनाया था।
  • चम्बा रियासत के राजा आदित्यवर्मन (620 ई.) ने सर्वप्रथम ‘वर्मन’ उपाधि धारण की।
  • गुग्गा शिल्पी मेरुवर्मन (680 ई.) का प्रसिद्ध शिल्पी थी।
  • साहिलवर्मन (920ई.) ने अपनी पुत्री ‘चम्पावती’ के नाम पर ‘चम्बा शहर’ की स्थापना की थी।
  • साहिलवर्मन की पत्नी रानी नैना देवी ने चम्बा शहर में पानी की व्यवस्था के अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
  • सलवाहन वर्मन (1040 ई.) के शासनकाल के एक शिलालेख मिला है जिससे तिस्सा परगना और सेइकोठी का उस समय ‘बलार’ (वसौली) राज्य में होने का पता चलता है।
  • जसाटावर्मन (1105 ई.) के समय का एक शिलालेख चुराह के पास लौहटिकारी में मिला है।
  • ललित वर्मन (1143 ई.) के कार्यकाल के दो पत्थर लेख क्रमशः डिवरी कोठी और सैचुनाला (पांगी) से प्राप्त हुए हैं जिससे पता चलता है कि तिस्ता और पांगी क्षेत्र उसके कार्यकाल में चम्बा रियासत के भाग थे।
  • गणेश वर्मन (1512 ई.) ने चम्बा राज परिवार में सर्वप्रथम ‘सिंह’ उपाधि का प्रयोग किया।
  • चम्बा रियासत के राजा बलभद्र को लोग ‘वाली कर्ण’ कहते थे।
  • वर्ष 1622 में जहाँगीर चम्बा भ्रमण पर आया था।
  • चतर सिंह (1664 ई.) ने वर्ष 1678 में औरंगजेब का सभी हिन्दू मंदिरों को नष्ट करने का आदेश मानने से इन्कार कर दिया था।
  • उदय सिंह (1690 ई.) ने एक नाई को अपनी बेटी के प्रेमपाश में आबद्ध होने के कारण उस नाई को वजीर के पद पर नियुक्त कर दिया था।
  • उम्मेद सिंह (1748) ने राजनगर में ‘नाडा महल’ का निर्माण करवाया था।
  • चम्बा में रंगमहल’ की नींव उम्मेद सिंह ने रखी थी।
  • निक्का, रांझा, छज्जू और हरकू राज सिंह (1764 ई.) के दरवार के निपुण कलाकार थे।
  • वर्ष 1846 में श्री सिंह के समय चम्बा अंग्रेजों के अधीन आ गया।
  • वर्ष 1863 में मेजर ब्लेयर रीड चम्बा के सुपरिन्टेन्डेन्ट बने।
  • वर्ष 1863 में चम्बा में डाकघर खोला गया। वर्ष 1846 में अंग्रेजों ने जम्मू के राजा गुलाब सिंह को चम्बा दे दिया, लेकिन वजीर भागा के प्रयासों से सर हैनरी लरिंस ने चम्बा की वर्तमान स्थिति रहने दी।
  • शाम सिंह (1873 ई.) ने वर्ष 1875 और वर्ष 1877 के ‘दिल्ली दरबार’ में भाग लिया था।
  • वर्ष 1878 में जॉन हैरी को शाम सिंह का शिक्षक नियुक्त किया गया था।
  • वर्ष 1880 में चम्बा में हाप्स की खेती शुरू हुई थी। वर्ष 1883 में सर चार्ल्स एटिक्सन ने चम्बा की यात्रा की थी।
  • वर्ष 1875 में कर्नल रोड के अस्पताल को तोड़कर वर्ष 1891 में 40 बिस्तरों का ‘शाम सिंह अस्पताल का निर्माण किया गया।
  • गोपाल सिंह (1870 ई.) के कार्यकाल में वर्ष 1871 में लॉर्ड मायो चम्बा आए थे।
  • वर्ष 1874 में सर हेनरी डेविस ने चम्बा की यात्रा की थी।
  • वर्ष 1894 में रावी नदी पर बने शीतला पुल का बाढ़ में टूट जाने के कारण वहाँ लोहे का सस्पेंशन पुल बनाया गया।
  • वर्ष 1895 में चम्बा में ‘किसान आन्दोलन हुआ।
  • वर्ष 1900 में लॉर्ड कर्जन और उनकी पत्नी ने चम्बा की यात्रा की थी।
  • राजा भूरी सिंह (1904 ई.) को 1 जनवरी, 1906 को ‘नाइटहुड’ की उपाधि प्रदान की गई।
  • वर्ष 1908 में चम्बा में भूरी सिंह संग्रहालय’ की स्थापना की गई।
  • वर्ष 1910 में भूरी नदी पर चम्बा का पहला जल विद्युत गृह का निर्माण किया गया जिससे चम्बा शहर को बिजली प्रदान की गई।
  • राजा लक्ष्मण सिंह (1935 ई.) चम्बा रियासत का अंतिम राजा था।
  • 15 अप्रैल, 1948 को चम्बा रियासत हिमाचल प्रदेश का हिस्सा बन गई।
  • भौगोलिकता के आधार पर चम्बा जिले में कई पहाड़ियाँ और धारे हैं जैसे-यांगी धार, दराबला धार, दीओरह धार, दोदाना धार, सैनी धार, मणिमहेश धार आदि।
  • हाथी धार दक्षिण से धौलाधार तक एक समान चलती है और चम्बा को कांगड़ा से अलग करती है। दागनी धार चम्बा और जम्मू कश्मीर के बीच सीमा बनाती है।
  • पीर पंजाल, थामसर, गौरी देवी का टिव्वा, नरसिंह टिव्वा, हाथी धार, कैलाश (भरमौर) तथा बारा-कंडा चम्बा जिले में अवस्थित प्रमुख चोटियाँ हैं। चम्बा जिले में अवस्थित पर्वत – चोटियाँ 2,698 मीटर से 5,857 मीटर तक ऊँची हैं।
  • चम्बा जिले में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदी : रावी, चिनाव, गिरी, वैरा तथा सियुल नदी।
  • चम्बा जिले की प्रमुख घाटी रावी घाटी, चिनाव (चन्द्रभाग) घाटी, भटियात घाटी और सिंहुता घाटी नोट : भटियात घाटी और सिंहुता घाटी चम्बा जिले की सबसे उपजाऊ घाटी है।
  • चम्बा जिले की प्रमुख झीलें: मणिमहेश, गढ़ासरू, खजियार, महाकाली तथा लामा ।
  • चम्बा जिले की प्रमुख फसलें: गेहूँ, मक्का, चावल, जौ, दलहन, मिर्च, अदरख तथा तिलहन।
  • चम्बा जिले की प्रमुख बागवानी फसलें सेब, वेर, खुमानी, नाशपाती, वादाम, अखरोट और आम ।
  • चम्बा जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल: मणिमहेश, गणेश मंदिर, चन्द्रगुप्त मंदिर, कामेश्वर मंदिर, भरमौर का लक्षणा देवी मंदिर, नरसिंह मंदिर, साही का चन्द्रशेखर मंदिर एवं चौरासी क्षेत्र का (84 मंदिर) आदि
  • चम्बा जिले के प्रसिद्ध स्थल चमेरा हाइडल परियोजना, भूरी सिंह संग्रहालय, सरोल, चम्बा घाटी, टुंडाह वन्य जीव विहार, भरमौर, पांगी घाटी, किलार, कालाटोप खज्जियार वन्यजीव विहार ।
Chamba District GK Question Answer:-

1. हिमाचल के किस क्षेत्र में मिंदल वासनी देवी की मान्यता है?

(A) डोडरा क्वार

(B) पांगी

(C) सांगला

(D) राजगढ़

 

2. चम्बा रियासत की स्थापना किस समय के आसपास हुई?

(A) 550-600 ईसवीं

(B) 300-400 ईसवीं

(C) 400-500 ईसवीं

(D) 200-300 ईसवीं

 

3. “Chamba state People’s Fedration” का गठन हुआ?

(A) 1942

(B) 1945

(C) 1947

(D) 1944

 

4. किस मुगल सम्राट ने 1678 ईसवीं के आसपास चम्बा रियासत के सब मन्दिरों को तोड़ने का आदेश दिया?

(A) अकबर

(B) जहाँगीर

(C) शाहजहाँ

(D) औरंगजेब

 

5. चम्बा रियासत के राजा ने किस वर्ष अपनी रियासत के लगभग सारे वन पट्टे पर दे दिये?

(A) 1837 ईसवी

(B) 1846 ईसवी

(C) 1861 ईसवी

(D) 1864 ईसवी

 

6. चम्बा के किस राजा ने 1873 ईसवी के आसपास अपने बेटे श्याम सिंह के हक में गद्दी छोड़ दी और दस्तबरदार हो गया?

(A) सिरी सिंह

(B) गोपाल सिंह

(C) जीत सिंह

(D) चढ़त सिंह

 

7. योगी चरपतनाथ किसके गुरु थे?

(A) राज वर्मन के

(B) मुस्कान वर्मन के

(C) साहिल वर्मन के

(D) इनमें से कोई नहीं

 

8. सुभाष बाउली किस शहर/कस्बे के समीप स्थित है?

(A) साहू

(B) मैहला

(C) डल्हौजी

(D) सरोल

 

9. मियाँ अवतार सिंह किस रियासत के वजीर थे?

(A) कुल्लू

(B) नूरपुर

(C) चम्बा

(D) बिलासपुर

 

10. चम्बा रियासत के किस वारिस को नर्स द्वारा बचाकर दूसरे राज्य में पहुँचाया गया क्योंकि उसे जगत सिंह से जान का खतरा था?

(A) जर्नादन

(B) पृथ्वी सिंह

(C) चतर सिंह

(D) उदय सिंह

 

11. चम्बा आने वाले प्रथम यूरोपियन थे-

(A) विग्ने

(B) हैनरी लॉरेन्स

(C) लार्ड नेपियर

(D) मेजर ब्लेयर रीड

 

12. चम्बा के किस राजा के कार्यकाल में मृकुलादेवी की प्रतिमा उदयपुर-मृकुल में स्थापित की गई थी?

(A) प्रताप सिंह वर्मन

(B) गणेश वर्मन

(C) वीर वर्मन

(D) आनंद वर्मन

 

13. चंबा के प्रकाश चंद को किस कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया था?

(A) गायन

(B) धातु कला

(C) चित्र कला

(D) चंबा रूमाल

 

14. मुगल सम्राट अकबर का समकालीन चंबा का राजा कौन था?

(A) उम्मेद सिंह

(B) प्रताप सिंह बर्मन

(C) विजय वर्मन

(D) पृथ्वी सिंह

 

15. सुप्रसिद्ध ‘कमला नेहरू पार्क’ प्रदेश में कहाँ पर स्थित है?

(A) नाहन में

(B) डल्हौजी में

(C) शिमला में

(D) सोलन में

 

16. बकलोह नामक सैनिक छावनी स्थित है-

(A) शिमला में

(B) पालमपुर में

(C) चंबा में

(D) कुल्लू में

 

17. चम्बा राज्य (रियासत) का संस्थापक कौन था?

(A) साहिल वर्मन

(B) आदित्य वर्मन

(C) विजय वर्मन

(D) मारू वर्मन

 

18. छठी शताब्दी के मध्य के आसपास ऊपरी रावी घाटी में किसने एक रियासत की स्थापना की जिसकी राजधानी ब्रह्मपुरा थी?

(A) राम गुप्त

(B) कुमार गुप्त

(C) कुनाल

(D) मेरू वर्मन

 

19. चम्बा के किस राजा ने औरंगजेब के उस आदेश को ठुकरा दिया था जिसमें उसे अपने राज्य में स्थित हिन्दू मंदिरों को ध्वस्त करने को  कहा गया था?

(A) जगत सिंह

(B) उदय सिंह

(C) चतर सिंह

(D) पृथ्वी सिंह

 

20. अपनी पुत्री ‘चम्पावती’ के नाम पर चम्बा शहर का नाम किसने रखा?

(A) साहिल वर्मन

(B) मेरू वर्मन

(C) आदित्य वर्मन

(D) बाला वर्मन

 

21. चम्बा के राजा राजसिंह और काँगड़ा के राजा संसार चंद ने ई. सन् 1788 में कहाँ पर संधि पर हस्ताक्षर किये थे?

(A) शाहपुर

(B) काँगड़ा

(C) चम्बा

(D) नादौन

 

22. चम्बा शहर में प्रथम जल-विद्युत उत्पादन केन्द्र किस वर्ष में प्रारंभ हुआ?

(A) 1901 ई.

(B) 1906 ई.

(C) 1910 ई.

(D) 1920 ई.

 

23. चौरासी साधु समूह के नेता के रूप में साहिल वर्मन को दस पुत्रों व एक पुत्री का पिता बनने का आशीर्वाद किसने दिया?

(A) बालकनाथ

(B) पशुपति नाथ

(C) चरपटनाथ

(D) गोरखनाथ

 

24. कीर और तुरुष्कों के दलों को हिमाचल प्रदेश से खदेड़ने का श्रेय किसे दिया जाता है?

(A) साहिलवर्मन

(B) मेरूवर्मन

(C) अजयसेन

(D) सुशर्मा

 

25. शिला पर उत्कीर्ण एक राजाज्ञा से ज्ञात होता है कि त्रिगर्त क्षेत्र में बौद्ध भिक्षुओं के लिए एक विहार का निर्माण कृष्णयश द्वारा करवाया गया था। शिला पर उत्कीर्ण वह राजाज्ञा पायी गयी है-

(A) धर्मशाला में

(B) डल्हौजी में

(C) खजियार में

(D) मेकलियाडगंज

 

26. चंबा के संदर्भ में निम्न में से क्या गलत है? 

(A) विश्व प्रसिद्ध रूमाल

(B) भूरी सिंह संग्रहालय

(C) भूतनाथ मंदिर

(D) हाथों से बनी चप्पलें

 

27. ‘भटियात’ किस जिले में स्थित है?

(A) चंबा

(B) लाहौल-स्पीति

(C) सिरमौर

(D) किन्नौर

 

28. ‘चकली’ किस रियासत का प्रसिद्ध सिक्का था?

(A) लाहौल-स्पीति

(B) चंबा

(C) किन्नौर

(D) सिरमौर

 

||Chamba District GK MCQ In Hindi  ||Chamba District GK Question Answer MCQ  ||

 

29. प्राचीन काल में चम्बा रियासत का मुख्यालय कहाँ था?

(A) पांगी

(B). चम्बा

(C) सलूणी

(D) ब्रह्मपुर

 

 

30. रियासत चम्बा के उस शासक का नाम क्या था, जिसने एक नाई को उसकी बेटी के प्रेमपाश में आबद्ध होने के कारण वजीर के पद पर नियुक्त कर दिया था ?

(A) उदय सिंह

(B) लक्ष्मण सिंह

(C) श्याम सिंह

(D) उगार सिंह

 

31. चम्बा शहर की नींव किसने रखी?

(A) रानी चम्पा

(B) राजा चम्बेल सिंह

(C) साहिल वर्मन

(D) रवि वर्मन

 

32. सन् 680 में चम्बा राज्य का शासक कौन था?

(A) जेठपाल

(B) मनु वर्मन (मेरू वर्मन)

(C) शैल वर्मन

(D) राजा ब्रह्मपाल

 

33. चम्बा के किस राजा ने पहली बार ‘वर्मन’ उपनाम को अपनाया?

(A) आदित्य वर्मन

(B) वाली वर्मन

(C) दिवाकर वर्मन

(D) मेरू वर्मन

 

34. कश्मीर और चम्बा के मध्य उस व्यवस्था की किसने बात की जिसके द्वारा चम्बा को कश्मीर से स्वतन्त्र कर दिया गया?

 (A) कर्नल लॉरेंस

(B) जॉर्ज रसेल

(C) डेविड औचतरलोनी

(D) कैप्टन जी. विर्च

 

35. चम्बा सेवक संघ की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

(A) 1923 ई.

(B) 1936 ई.

(C) 1939 ई.

(D) 1945 ई.

 

36. लार्ड कर्जन प्रथम बार चम्बा कब आये थे?

(A) 1893 ई.

(B) 1895 ई.

(C) 1897 ई.

(D) 1900 ई.

 

37. वायसराय लॉर्ड मायो किस वर्ष प्रथम बार चम्बा आये थे?

(A) 1871 ई.

(B) 1893 ई.

(C) 1895 ई.

(D) 1875 ई.

 

38. चम्बा के किस राजा ने ब्रह्मपुरा से राजधानी को चम्बा स्थानांतरित किया?

(A) मूसानवर्मन

(B) हंसवर्मन

(C) मेरूवर्म

(D) साहिलवर्मन

 

39. ‘दिवरी कोठी’ और ‘सैचू नाला पत्थर लेख (पांगी) किस राजा के शासन काल से संबंधित है?

(A) ललित वर्मन

(B) उदय वर्मन

(C) पृथ्वी वर्मन

(D) विजय वर्मन

 

40. नाड़ा (राजनगर) नामक महल का निर्माण किस राजा (चम्बा के) ने करवाया था?

(A) तेग सिंह

(B) उम्मेद सिंह

(C) राजा सिंह

(D) करतार सिंह

 

41. 18वीं शताब्दी के मध्य चम्बा रंगमहल की बुनियाद किसने रखी थी?

(A) उम्मेद सिंह

(B) जोरावर सिंह

(C) कीर्ति सिंह

(D) करतार सिंह

 

42. चम्बा राज्य का अंतिम राजा कौन था?

(A) भूरी सिंह

(B) श्याम सिंह

(C) राम सिंह

(D) लक्ष्मण सिंह

 

43. लौह टिकरी चुराह (चम्बा) के पास पाया गया पत्थर लेख किस राजा से संबंधित है?

(A) ललित वर्मन

(B) जसाटा वर्मन

(C) पृथ्वीवर्मन

(D) मूसानवर्मन

 

44. चम्बा में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

(A) 4

(B) 5

(C) 6

(D) 7

 

45. चम्बा जिले का जनसंख्या घनत्व (2011 में) कितना है?

(A) 63

(B) 80

(C) 81

(D) 23

 

46. चम्बा के किस राजा ने कुल्लू के राजा दातेश्वर पाल को एक लड़ा में मार गिराया था?

(A) साहिलवर्मन

(B) मूसानवर्मन

(C) हंसवर्मन

(D) मेरूवर्मन

 

47. चम्बा शहर में पानी आपूर्ति के लिए किस रानी ने बलिदान दिया था?

(A) चम्पावती

(B) नैना देवी

(C) त्रिभुवन रेखा देवी

(D) रेखा देवी

 

48. चम्बा के किस राजा ने वर्मन के स्थान पर ‘सिंह’ शब्द का प्रयोग शुरू किया।

(A) गणेशवर्मन

(B) प्रतापवर्मन

(C) विजयवर्मन

(D) पृथ्वीवर्मन

 

49. चम्बा के राजा भूरी सिंह का उत्तराधिकारी कौन बना?

(A) श्री सिंह

(B) राम सिंह

(C) श्याम सिंह

(D) रूप सिंह

 

50. चम्बा के किस राजा ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों की सहायता की थी?

(A) भूरी सिंह

(B) श्याम सिंह

(C) रूप सिंह

(D) राम सिंह

 

51. लक्कड़ शाह ब्राह्मण किस राजा के समय चम्बा में प्रसिद्ध हुआ?

(A) श्री सिंह

(B) राम सिंह

(C) श्याम सिंह

 

52. किस वर्ष राजा भूरी सिंह ने गद्दी सँभाली?

(A) 1880

(B) 1894

(C) 1904

(D) 1936

 

53. चम्बा जिले का कुल क्षेत्रफल 6528 वर्ग किमी. है जो कि हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का….. .प्रतिशत है?

(A) 6.2%

(B) 11.72%

(C) 10.31%

(D) 13.73%

 

54. चम्बा में अन्तिम बार सती प्रथा का पालन 1844 ई. में किया गया जब राजा की मृत्यु हुई थी?

(A) जोरावर सिंह

(B) श्री सिंह

(C) चरहट सिंह

(C) चरहट सिंह

 

55. चम्बा के राजा उम्मेद सिंह की मृत्यु किस स्थान पर हुई थी?

(A)´ भरमौर

(B) पांगी

(C) ज्वालामुखी

(D) हमीरपुर

 

56. तिब्बतियों के आक्रमण के समय चम्बा का राजा कौन था?

(A) साहिल वर्मन

(B) लक्ष्मी वर्मन

C) मूसान वर्मन

(D) आदित्य वर्मन

More Pages:-

हेलो दोस्तों ,आपका हमारी वेबसाइट Himexam.com पर स्वागत है। जैसा की आपको पता है हमारी वेबसाइट Himexam.com  आपको समय-समय पर सभी HP Govt Jobs & All India Govt Jobs की Notifications प्रदान करवाती है। साथ ही साथ Himachal Pradesh Exam Previous Paper और Himachal Pradesh GK ,Himachal Pradesh & National +International Current Affairs  के सभी नोट्स मुफ्त उपलब्ध करवाते है। हमारी वेबसाइट के अलग अलग प्लेटफार्म पर pages & Group बने है जैसे की facebook ,Telegram और Instagram .. अगर आप हिमाचल के किसी भी पेपर की तैयारी कर रहे हो तो जल्दी से इन groups के साथ जुड़ जाएं इनके लिंक नीचे table में दिए गए है। 

Join Us:-

Like Our Facebook PageClick here
Join Us oN TelegramClick here
Join Us On InstagramClick Here

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!