Daily Himachal GK Question Answer Set-206(Hindi):-अगर आप किसी भी हिमाचल प्रदेश सरकारी नौकरी के पेपर की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए यह पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में डेली हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर है। यह 206 पार्ट है। अन्य part देखने के लिए रोज हमारी वेबसाइट चेक करे।
Join Our Student Community
Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.
इसे भी पढ़े :-HP GOVT JOBS
Daily Himachal GK Question Answer Set-206(Hindi)
1983.
1949 में कुल्लू ज़िले के कटरेन में स्थापित केंद्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र का निम्न में से कौन–सा कार्य नहीं है?
(A) शीत क्षेत्र में उत्पादित सब्जियों की गुणवत्ता बनाए रखना
(B) सब्जियों के निर्यात की व्यवस्था करना ✅
(C) उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन एवं वितरण करना
(D) बीज विकास तकनीकों में सुधार करना
1984.
निम्न में से कौन–सी सोलन ज़िले में पाई जाने वाली उच्च उत्पादक टमाटर की किस्म नहीं है?
(A) रक्षित
(B) अर्का केशब ✅
(C) सफल
(D) मनीमेकर
1985.
2005 तक हिमाचल प्रदेश में किस स्थान पर पशु प्रजनन फार्म नहीं था?
(A) कमांद (मंडी)
(B) अर्की (सोलन) ✅
(C) सुन्नी (शिमला)
(D) पालमपुर (कांगड़ा)
1986.
1963 में स्थापित दियौली मछली प्रजनन फार्म किस खड्ड के तट पर स्थित है?
(A) सीर खड्ड
(B) अली खड्ड ✅
(C) बनेर खड्ड
(D) बिंदला खड्ड
1987.
निम्न में से कौन–सी हिमाचल प्रदेश में उगाई जाने वाली धान की किस्म नहीं है?
(A) HPR-2143
(B) HPR-1078
(C) हिमालय-741
(D) सभी सही हैं ✅
1988.
निम्न में से किस ज़िले में सेब का उत्पादन नहीं या बहुत कम होता है?
(A) शिमला
(B) किन्नौर
(C) लाहौल–स्पीति ✅
(D) सिरमौर
1989.
ट्रैक्टर निर्माण कंपनी सोनालिका की निर्माण इकाई कहाँ स्थित है?
(A) बद्दी
(B) अम्ब ✅
(C) नालागढ़
(D) बिलासपुर
1990.
कांगड़ा ज़िले में डेयरी विकास परियोजना किस वर्ष लागू की गई?
(A) 1983
(B) 1996
(C) 1999
(D) 2002 ✅
1991.
किन्नौर ज़िले में सर्वोत्तम गुणवत्ता की ब्रांडी किस गाँव में बनाई जाती है?
(A) नेसिंग ✅
(B) रिब्बा
(C) कोटगाँव
(D) मोरंग
1992.
हिमाचल प्रदेश राज्य रेशम फार्म कहाँ स्थित है?
(A) डाडोर (मंडी) ✅
(B) ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
(C) भजपुर (मंडी)
(D) नल्टी (हमीरपुर)
हमारे बारे में – Himexam.com
Himexam.com हिमाचल प्रदेश व अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक विश्वसनीय पोर्टल है। यहाँ आपको नवीनतम HP Govt Jobs, All India Jobs, HP GK, करेंट अफेयर्स, वन लाइनर प्रश्न, जिलेवार GK और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र की जानकारी एक ही जगह मिलती है। हमारी कोशिश है कि हर अभ्यर्थी को सही और समय पर अध्ययन सामग्री मिले।





