Padma Shri Award 2025: Himachal के Dr Prem Lal Gautam होंगे सम्मानित
बिलासपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम लाल गौतम को पद्म श्री सम्मान
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम लाल गौतम को गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान विज्ञान एवं इंजीनियरिंग श्रेणी के अंतर्गत कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा। डॉ. प्रेम लाल गौतम का जन्म 12 दिसंबर 1947 को बिलासपुर में हुआ था। उन्होंने हिमाचल कृषि कॉलेज, सोलन से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की तथा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), नई दिल्ली से एमएससी और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वे कृषि आनुवंशिकी (Agricultural Genetics) और पौध प्रजनन (Plant Breeding) के क्षेत्र में एक अग्रणी वैज्ञानिक माने जाते हैं।
Renowned agricultural scientist Dr. Prem Lal Gautam from Bilaspur district of Himachal Pradesh has been announced as a recipient of the Padma Shri Award on the occasion of Republic Day 2025. He will be honoured under the Science and Engineering category for his significant contributions to agricultural research. Born on 12 December 1947 in Bilaspur, Dr. Gautam completed his graduation from Himachal Agricultural College, Solan, and later earned his MSc and PhD from the Indian Agricultural Research Institute (IARI), New Delhi. He is widely regarded as a leading expert in agricultural genetics and plant breeding
हमारे बारे में – Himexam.com
Himexam.com हिमाचल प्रदेश व अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक विश्वसनीय पोर्टल है। यहाँ आपको नवीनतम HP Govt Jobs, All India Jobs, HP GK, करेंट अफेयर्स, वन लाइनर प्रश्न, जिलेवार GK और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र की जानकारी एक ही जगह मिलती है। हमारी कोशिश है कि हर अभ्यर्थी को सही और समय पर अध्ययन सामग्री मिले।





