Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

Geography OF Bilaspur District

Facebook
WhatsApp
Telegram

Geography OF Bilaspur District


||Geography OF Bilaspur District|| Bilaspur District Geography||

Advertisement
Download Himexam.com Android App
Download Himexam.com Android App
Geography OF Bilaspur District
Geography OF Bilaspur District




1. भौगोलिक स्थिति – बिलासपुर जिला हिमाचल प्रदेश के दक्षिण पश्चिम में स्थित है | बिलासपुर के पूर्व में मण्डी और सोलन, दक्षिण में सोलन, पश्चिम में पंजाब, उत्तर में हमीरपुर और मण्डी तथा उत्तर पश्चिम में ऊना जिला स्थित है | सतलुज नदी बिलासपुर को दो भागों में बाँटती है |

2. पहाड़ियाँ/धार – बिलासपुर (कहलूर) को सतधार-कहलूर भी कहा गया है क्योंकि यहाँ सात पहाड़ियां हैं |

o नैनादेवी पहाड़ी – इस पहाड़ी पर नैना देवी जी का मंदिर है | कोट-कहलूर किला और फतेहपुर किला इस पहाड़ी पर स्थित है |

o कोट पहाड़ी/धार – कोट धार में बछरेटू किला स्थित है |

o झांझियार धार – सीर खड्ड इसे दो भागों में बाँटता है | यहाँ पर गुग्गा गेहड़वी और देवी भडोली का मंदिर है |

o तियून धार – तियून किला, पीर पियानू का मंदिर स्य्रून किला और नौरंगगढ़ किला इस पहाड़ी पर स्थित है |

o बन्दाला धार – यह धार 17 किमी. लम्बी है |

o रतनपुर पहाड़ी/धार – इस पहाड़ी पर रतनपुर किला स्थित है जिसमें डेविड ओक्टर लोनी ने गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा को हराया था |

o बहादुरपुर पहाड़ी/धार – यहाँ बहादुरपुर किला स्थित है जो 1980 मी. की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण बिलासपुर का सबसे ऊंचा स्थान है | बहादुरपुर किला राजा बिजाई चंद का ग्रीष्मकालीन आवास था |

3. नदियाँ –

o सतलुज – सतलुज नदी कसौल से बिलासपुर में प्रवेश करती है (मण्डी से) और नैला गाँव (भाखड़ा) से बिलासपुर को छोड़ पंजाब में प्रवेश करती है | बिलासपुर जिले में अलि खड्ड, गम्भर और सीर खड्ड सतलुज की प्रमुख सहायक नदियाँ है |

o सीर खड्ड – सीर खड्ड सतलुज की सबसे बड़ी सहायक नदी (बिलासपुर में) है | सीर खड्ड में ‘बालघर’ के पास ‘सुकर खड्ड’ मिलती है | सीर खड्ड ‘हटवार’ से बिलासपुर में प्रवेश कर ‘सेरी’ के पास सतलुज में मिलती हैं |

o गम्भर खड्ड – गम्भर खड्ड शिमला (तारा देवी) जिले से निकलकर ‘नेरी’ गाँव से बिलासपुर में प्रवेश करती है | ‘डंगरान’ के पास गम्भर खड्ड सतलुज में मिलती हैं |

o अलि खड्ड – अलि खड्ड सोलन के अर्की से निकलकर ‘कोठी हरार’ से बिलासपुर में प्रवेश करती है | अलि खड्ड ‘बेरी घाट’ के पास सतलुज में मिलती है |

4. टैंक/टोबा – बिलासपुर जिला टैंक के लिए प्रसिद्ध है जिसे स्थानीय भाषा में टोबा कहते हैं |

o जगतखाना टैंक – इस टैंक का निर्माण 1874 ई. में राजा हीराचंद ने किया था |

o स्वारघाट टैंक – इस टैंक का निर्माण 1874 ई. में राजा हीराचंद ने किया था |

o टैंक संघवाना – इस टैंक का निर्माण राजा बिजेचंद ने किया था | इसके अलावा बिलासपुर में टैंक कसौल, टैंक जमथाल, टैंक रिवालसर और टैंक नैना देवी स्थित हैं |

5. जलप्रपात/चश्में – बसी और लुण्ड |

6. झील – बिलासपुर में गोविंद सागर झील है जोकि हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है | इस झील का निर्माण सतलुज नदी के पानी से हुआ है | भाखड़ा बाँध इसी नदी पर बना है | इस झील का क्षेत्रफल 168 वर्ग किमी. है | भाखड़ा बाँध की आधारशिला 1955 ई. में पंडित जवाहरलाल नेहरु ने रखी है | इस बाँध की ऊंचाई 225 मी. है | यह बाँध 1963 ई.में बनकर तैयार हुआ | गोविन्द सागर झील से बिलासपुर जिले के 256 गाँव जलमग्न हो गए थे |

Read More:- Bilaspur District GK Question Answer
||Geography Of Bilaspur District||
Geography  Of Bilaspur District in hindi||

                          Join Our Telegram Group
1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.