Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

Geography Question Answer Set-1

Facebook
WhatsApp
Telegram

Geography Question Answer Set-1 

||Geography Question Answer Set-1 ||Important Indian Geography MCQ Set-1 ||

Advertisement
Download Himexam.com Android App
Download Himexam.com Android App

Geography Question Answer Set-1




1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

1. भारत का सुदूर पश्चिमी बिन्दु लक्षद्वीप द्वीप समूह में स्थित है।

2. भारत का सुदूर पूर्वी बिंदु असम में स्थित है।

3. भारत का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार लगभग 30 डिग्री है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 3

(d) 1, 2 और 3


Explanation:- भारत का सुदूर पश्चिमी बिन्दु गुजरात राज्य में स्थित है। इसलिए, कथन 1  गलत है।भारत का सुदूर पूर्वी बिन्दु अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। इसलिए, कथन 2 भी गलत है। मुख्य भूमि 8°4′ से 37.6′ उ. अक्षांश और 68°7′ पू. और 97°25′ पू. देशांतर के बीच विस्तृत है। इस प्रकार भारत का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार मोटे तौर पर लगभग 30° है। अतः केवल कथन 3 सही है।


2. निम्नलिखित नगरों में से कौन-सा नगर भारत के मानचित्र में कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है?

(a) आइजोल 

(b) रांची

(c) भोपाल

(d) गांधीनगर

Explanation:- रांची, भोपाल और गांधीनगर कर्क रेखा के दक्षिण में स्थित है।


3. यदि आप प्रायद्वीपीय भारत में दक्षिण से उत्तर की ओर यात्रा कर रहे हैं, तो निम्नलिखित में से कौन उस सही अनुक्रम को दर्शाता है जिसके अनुसार आप इन पहाड़ियों का अवलोकन करेंगे?

(a) इलायची – अन्नामलाई – नीलगिरि – जावदी

(b) अन्नामलाई-इलायची- नीलगिरि -जावदी

(c) इलायची – नीलगिरि – अन्नामलाई – जावदी

(d) इलायची -नीलगिरि – जावदी -अन्नामलाई


Explanation:- विकल्प a सही क्रम है। इलायची पहाड़ियां, भारत की दक्षिणतम पहाड़ी है और दक्षिणी पश्चिमी घाट में दक्षिण-पूर्वी केरल और दक्षिण-पश्चिम तमिलनाडु में स्थित हैं। अन्नामलाई पहाड़ियां इलायची पहाड़ियों के बिल्कुल उत्तर में स्थित है। नीलगिरि की पहाड़ी कर्नाटक और केरल राज्यों के संगम पर तमिलनाडु राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित पश्चिमी घाट एवं पूर्वी घाट का मिलन स्थल है। जावदी पहाड़ियां (जवादी, जवादु पहाड़ियां भी) तमिलनाडु राज्य के उत्तरी भाग में वेल्लोर और तिरुवन्नमलाई जिलों के भागों में फैले पूर्वी घाट का विस्तार है।


4. असम से होकर जाने वाली अक्षांश रेखा निम्नलिखित में से किस अन्य राज्य से भी गुजरती है?

(a) गुजरात 

(b) राजस्थान

(c) हरियाणा

(d) उत्तराखण्ड

Explanation:-असम 24 डिग्री अक्षांश के बीच अवस्थित है। इसलिए जो भी अक्षांश असम से होकर गुजरेंगे वे राजस्थान से होकर अवश्य गुजरेंगे क्योंकि यह 23.5 डिग्री से 30 डिग्री के बीच स्थित है। जबकि अन्य तीनों राज्यों के लिए यह कथन सत्य नहीं है।


5. मिजोरम राज्य के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. इसे उर्मिल पहाड़ियों (Rolling hills) की भूमि के रूप में जाना जाता है।

2. इसे मोलेसिस बेसिन के रूप में भी जाना जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 न ही 2

Explanation:-दोनों ही कथन सत्य हैं। मिजोरम को उर्मिल पहाड़ियों, घाटियों, नदियों तथा झीलों की भूमि के रूप में जाना जाता है। 21 मुख्य पहाड़ियों की शृंखलाएं या विभिन्न ऊंचाइयों की चोटियाँ इस राज्य के एक से दूसरे सिरे तक फैली हुई हैं, जिससे मैदान यहाँ वहाँ बिखरे हुए हैं। राज्य के पश्चिम में स्थित पहाड़ियों की औसत ऊंचाई लगभग 1000 मीटर (3,281 फीट) है। पूर्व की ओर इनकी ऊंचाई बढ़ती हुई 1,300 मीटर (4,265 फीट) तक पहुँच जाती है। यद्यपि कुछ क्षेत्रों में उच्चतर शृंखलाएं भी हैं जिनकी अधिकतम ऊंचाई 2000 मीटर (6,562 फीट) तक है। मोलेसिस बेसिन सामान्यतः पहाड़ की तलहटियों की अग्रभूमि में कोमल असंगठित निक्षेपों से बनी हुई है। मिजोरम में ऐसा बहुतायत में पाया जाता है, इसलिए, इसे मोलेसिस बेसिन भी कहा जाता है।


6. भारतीय मानक समय मध्याह्न रेखा के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. यह 82° 30′ पूर्व में लिया जाता है क्योंकि यह भारत के देशांतरीय विस्तार को ठीक दो अर्द्धाशों में बांटती है।

2. यह उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना राज्यों से होकर गुजरती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1 न ही 2


Explanation:-आई.एस.टी. भारत को ठीक दो अर्द्ध देशांतरीय भागों में नहीं बांटती है, बल्कि यह भारत को दो बराबर अर्द्धाशों में विभाजित करने वाली देशांतर रेखा के सबसे समीप है तथा 7°30′ के गुणज वाली देशांतर रेखा को ही मानक समय के रूप में अपनाए जाने की परिपाटी है। विशाल देशांतरीय विस्तार वाले बहुत से देशों, जैसे ऑस्ट्रेलिया, में एक से अधिक मानक समय देशांतर रेखाएं होती हैं। आई.एस.टी. तेलंगाना से होकर नहीं गुजरती। यह उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है।


7. निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए

1. मिजोरम

2. मणिपुर

3. त्रिपुरा

 4. अरुणाचल प्रदेश

ऊपर दिए गए राज्यों में से किन राज्यों की सीमा म्यांमार के साथ लगती है?

(a) केवल 2 और 4

(b) केवल 1, 2 और 3

(c) केवल 2, 3 और 4

(d) केवल 1, 2 और 4

Explanation:- अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर तथा मिजोरम की सीमाएं म्यांमार से मिलती हैं। त्रिपुरा की सीमाएं बांग्लादेश से लगती हैं, म्यांमार से नहीं।


8. प्राचीनतम भू-भाग प्रायद्वीपीय भारत निम्नलिखित में से किन देशों के साथ गोंडवाना भूमि का हिस्सा था?

1. दक्षिण अमेरिका

2. ऑस्ट्रेलिया

3. दक्षिण अफ्रीका

4. अन्टार्कटिका

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 2 और 3

(b) केवल 3

(c) केवल 1, 2 और 3

(d) 1.2.3 और 4


Explanation:-गोंडवाना भूमि में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका तथा अन्टार्कटिका एक एकल भूखंड के रूप में सम्मिलित थे।


9. भारतीय मानक याम्योत्तर (Meridian), निम्नलिखित में से किन भारतीय राज्यों से होकर गुजरता है?

1. उत्तर प्रदेश

 2. मध्य प्रदेश

3. उड़ीसा 

4. तमिलनाडु

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1.2 और 3

(b) केवल 1, 3 और 4

(c) केवल 2 और 4

(d) 1,2,3 और 4


Explanation:- 1, 2 और 3 सही है। भारतीय मानक याम्योत्तर (82°30 पूर्वी याम्योत्तर) उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और आध्र प्रदेश से होकर गुजरता है।


10. जब ग्रीनविच पर रविवार को शाम के 6 बजे हों, तो 105° पूर्व में स्थित स्थान पर दिन और समय क्या होगा?

(a) सोमवार, 1 AM

(b) रविवार, 11 AM

(c) सोमवार, 11 AM

(d) रविवार, 1 PM

Explanation: ग्रीनविच पर समय = 6 बजे अपराह्न

 गंतव्य = 105° पूर्व

डिग्री का समय में परिवर्तन

1 घंटे = 15° और 4 मिनट = 1°

इसलिए 105° = 7 घंटे, अर्थात् 1 बजे पूर्वाह्न, सोमवार।


Read More: –   Himachal Pradesh General Knowledge



             Join Our Telegram Group

1 thought on “Geography Question Answer Set-1”

Comments are closed.

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.