Himachal Pradesh Honoured for Innovative Use of Aadhaar-Based Face Authentication
In Hindi:-
हिमाचल प्रदेश को आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के अभिनव उपयोग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा हैदराबाद में आयोजित आधार दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां उचित मूल्य की दुकानों पर फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से राशन वितरण शुरू किया गया है। इस तकनीक से वरिष्ठ नागरिकों और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को फिंगरप्रिंट और ओटीपी प्रमाणीकरण से जुड़ी कठिनाइयों से राहत मिलेगी। यह सम्मान सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शी और कुशल डिजिटल समाधान लागू करने में हिमाचल प्रदेश की अग्रणी भूमिका को दर्शाता है।
In English:-
Himachal Pradesh has been nationally recognized for the innovative use of Aadhaar-based face authentication. The award was conferred by the Unique Identification Authority of India (UIDAI) during the Aadhaar Day celebrations held in Hyderabad. Himachal Pradesh has become the first state in the country to initiate ration distribution through face authentication technology at fair price shops. This initiative will provide great relief to senior citizens and consumers living in remote areas from the challenges of fingerprint and OTP-based authentication. The award highlights Himachal Pradesh’s pioneering role in implementing transparent and efficient digital solutions in the Public Distribution System (PDS).
हमारे बारे में – Himexam.com
Himexam.com हिमाचल प्रदेश व अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक विश्वसनीय पोर्टल है। यहाँ आपको नवीनतम HP Govt Jobs, All India Jobs, HP GK, करेंट अफेयर्स, वन लाइनर प्रश्न, जिलेवार GK और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र की जानकारी एक ही जगह मिलती है। हमारी कोशिश है कि हर अभ्यर्थी को सही और समय पर अध्ययन सामग्री मिले।





