बाल विकास परियोजना रिवालसर (मंडी) आंगनबाड़ी सहायिका व कार्यकर्ता भर्ती 2023 :- महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय रिवालसर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सीडीपीओ रिवालसर संजीव धीमान ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की शैक्षणिक योग्यता जमा दो होनी चाहिए। प्रार्थी की वार्षिक आय 50 हजार से कम होनी चाहिए। प्रार्थी अपने मूल दस्तावेलों के साथ 28 नवंबर को बाल विकास परियोजना कार्यालय रिवालसर में जमा करवा सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए महिला ही उम्मीदवार होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मासिक वेतन 9500, जबकि सहायिका के लिए 5200 रुपये निर्धारित किया गया है। लगभग 14 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायकों के पद भरे जाएंगे। इसमें कोठी आंगनबाड़ी केंद्र के लेदा, डुलग, चौकी चंद्र ग्रहण के सुका रियुर, थिना गलु वृत, रिवालसर के सेरला खाबु दो, रिवालसर वृत के धार एक, रिवालसर वृत केडहणु कोठी वृत के समलेहड़, रिवालवर वृत के धार दो, रनधाडा वृत के मोहरी, रिवालसर वृत के हवाणु, लेदा वृत के धार, लुहारड़ी, रंधाडा वृत के सैहल एक और उपरोक्त सभी पदों के लिए 5 दिसंबर सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से वांछित मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा।
Join Our Student Community
Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.
| भर्ती बोर्ड | महिला एवं बाल विकास परियोजना रिवालसर (मंडी) |
| पोस्ट नाम | आंगनबाड़ी सहायिका व कार्यकर्ता |
| आयु | 18 से 35 वर्ष के मध्य |
| शेक्षणिक योग्यता | न्यूनतम बाहरवीं पास |
| साक्षात्कार तिथि | 05 December 2023 को CDPO कार्यालय रिवालसर (मंडी) |
| Notice & Form | CLICK HERE |

More Pages:-
हेलो दोस्तों ,आपका हमारी वेबसाइट Himexam.com पर स्वागत है। जैसा की आपको पता है हमारी वेबसाइट Himexam.com आपको समय-समय पर सभी HP Govt Jobs & All India Govt Jobs की Notifications प्रदान करवाती है। साथ ही साथ Himachal Pradesh Exam Previous Paper और Himachal Pradesh GK ,Himachal Pradesh & National +International Current Affairs के सभी नोट्स मुफ्त उपलब्ध करवाते है। हमारी वेबसाइट के अलग अलग प्लेटफार्म पर pages & Group बने है जैसे की facebook ,Telegram और Instagram .. अगर आप हिमाचल के किसी भी पेपर की तैयारी कर रहे हो तो जल्दी से इन groups के साथ जुड़ जाएं इनके लिंक नीचे table में दिए गए है।
Join Us:-
| Like Our Facebook Page | Click here |
| Join Us oN Telegram | Click here |
| Join Us On Instagram | Click Here |





