Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

Geography Of Lahaul Spiti District

Facebook
WhatsApp
Telegram

Geography Of Lahaul Spiti District 


||Geography Of lahaul & Spiti||Geography Of lahaul & Spiti In hindi||

Geography Of Lahaul Spiti District
Geography Of Lahaul Spiti District 


1. भौगोलिक स्थिति – लाहौल-स्पीति हिमाचल प्रदेश के उत्तर भाग में स्थित है | लाहौल-स्पीति के उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पूर्व में तिब्बत, दक्षिण-पूर्व में किन्नौर, दक्षिण में कुल्लू, पश्चिम में चम्बा और दक्षिण-पश्चिम में काँगड़ा जिला स्थित है |

2. दर्रे –

(क) रोहतांग दर्रा – रोहतांग दर्रा लाहौल को कुल्लू से जोड़ता है | यह राष्ट्रीय राजमार्ग – 21 पर स्थित है | रोहतांग का अर्थ है – लाशों का ढेर |

(ख) भंगाल दर्रा – लाहौल और बड़ा भंगाल के बीच स्थित है |

(ग) शिंगडकोन दर्रा – लाहौल और जास्कर के बीच स्थित है

(घ) कुंजुम दर्रा – लाहौल को स्पीति से जोड़ता है |

(ड़) कुगती दर्रा – लाहौल को भरमौर से जोड़ता है |

(च) बारालाचा दर्रा – लाहौल को लद्दाख से जोड़ता है | इस दर्रे पर जास्कर, स्पीति, लाहौल और लद्दाख की सड़कें आपस में मिलती हैं | इस दर्रे से चन्द्रभागा और यूनान नदियाँ निकलती हैं |

3. घाटियाँ – लाहौल में तीन घाटियाँ हैं – चन्द्रा घाटी, भागा घाटी और चन्द्रभागा घाटी | चन्द्रा घाटी को रंगोली भी कहा जाता है | कोकसर इस घाटी का पहला गाँव है | भागा घाटी को गारा कहा जाता है | यह बारालाचा दर्रे से लेकर दारचा तक फैली है | चन्द्रभागा घाटी को पट्टन घाटी भी कहते हैं | स्पीती में पिन घाटी स्थित है | जो पिन नदी के साथ स्थित है | यह ढांखर के पास स्पीती घाटी से मिलती है | स्पीती घाटी स्पीती नदी से बनती है जो कुंजुमला से लेकर शुमडो (पारछू नदी शुमडो में स्पीती नदी में मिलती है |) तक फैली है | स्पीती घाटी का गेटे गाँव (4270 मी.) विश्व का सबसे आबाद गाँव है |



4.नदियाँ – चन्द्रा, भागा, स्पीति और पिन लाहौल-स्पीति की प्रमुख नदियाँ है | चन्द्रा और भागा नदी बारालाचा दर्रे (4890 मी.) से निकलती हैं |

Advertisement
Download Himexam.com Android App
Download Himexam.com Android App

(क) चन्द्रा नदी – शिगड़ी ग्लेशियर से होते हुए टांडी तक बहती है | चन्द्रा नदी को बड़ा शिगड़ी और समुन्द्री ग्लेशियर से पानी मिलता है | खोकसर, सिस्सु, गोंदला चन्द्रा नदी के किनारे स्थित है |

(ख) भागा नदी – बारालाचा दर्रे से निकलकर सूरजताल(सूर्य की झील) में प्रवेश करती है | दारचा में भागा नदी जास्कर नदी में मिलती है | दारचा और टांडी के बीच केलांग, खारडोंग, और गेमूर गाँव भागा नदी के किनारे स्थित हैं |

(ग) स्पीति नदी – स्पीति की और किन्नौर की प्रमुख नदी है | यह खाब के पास सतलुज नदी में मिलती है | मोरंग, रंगरीक, धनकर, ताबो स्पीति नदी के किनारे स्थित प्रमुख गाँव है |

(घ) पिन नदी – पिन नदी स्पीति नदी की सहायक नदी है |

5. ग्लेशियर – एंड्रयू विल्सन ने 1873 ई. में लाहौल स्पीति को ग्लेशियर की घाटी कहा था | कैप्टन हारकोट ने 1869 ई. में शिगड़ी ग्लेशियर (लाहौल) को पार किया जो 25 किमी. लम्बा है | यह हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लेशियर है | सोनापानी ग्लेशियर 11 किमी. लम्बा है |



                                    Join Our Telegram Group

1 thought on “Geography Of Lahaul Spiti District”

Comments are closed.

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.